राजनीति

मंत्री हाथ में गन लिए ड्रग अड्डे की तरफ दौड़ा! सोशल मीडिया पर छापे का वीडियो हो रहा वायरल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मंत्री हाथ में गन लिए ड्रग अड्डे की तरफ दौड़ा! सोशल मीडिया पर छापे का वीडियो हो रहा वायरल

ढाका की एक झुग्गी बस्ती में शनिवार को नशीले पदार्थों के संदिग्ध अड्डे पर बांग्लादेश के एक मंत्री ने छापा मारा. इसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है.

इस छापे के दौरान मंत्री के पास एक पिस्तौल थी और उनके साथ कुछ साथी भी थे, इसमें से कम से कम एक के पास हैंडगन देखी गई.

मुक्ति युद्ध मामलों के राज्य मंत्री इशराक हुसैन ने इस छापे का एक वीडियो साझा किया. इसमें वे एक गाड़ी से बाहर निकलते दिख रहे हैं. एक हाथ में मेगाफोन और दूसरे में पिस्तौल लिए हुए.

इसके बाद फिर गंडारिया रेलवे स्टेशन के पास लोगों के एक समूह का पीछा करते नजर आते हैं.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फुटेज में 39 वर्षीय हुसैन को एक समूह से यह कहते हुए सुना गया, "तुम पूरे शहर को बर्बाद कर रहे हो, पूरे इलाके को नष्ट कर रहे हो." उसके साथियों को पकड़ लिया गया है.

कुछ लोगों ने दावा किया कि वे बेकसूर हैं.

इस पर हुसैन को यह कहते हुए सुना गया, "पुलिस को आने दो, फिर बात होगी." छह लोगों को हिरासत में लिया पुलिस ने जानकारी दी कि मंत्री ने उन्हें छापेमारी के बारे में पहले से किसी तरह की जानकारी नहीं दी थी.

अधिकारियों के अनुसार, उन्होंने और उनके साथियों ने छह लोगों को हिरासत में लिया. उन्हें स्थानीय पुलिस थाने को सौंप दिया गया.

ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अतिरिक्त उपायुक्त मसूद राणा ने मीडिया को बताया, "मंत्री ने हमें छापेमारी के बारे में पहले से नहीं बताया था; हमें इसके बारे में बाद में पता चला." अभियान को जारी रखने का संकल्प प्रधानमंत्री तारिक रहमान की 'बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी'(BNP) के सदस्य हुसैन, 12 फरवरी के चुनावों में इस इलाके से संसद के लिए चुने गए थे.

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसके साथ कैप्शन लिखा था, "इशराक का एक्शन: नशीले पदार्थों के अड्डों को को तोड़ा गया और तस्करों को पुलिस के हवाले किया गया.

के हवाले कर दिया गया." पोस्ट में यह भी बताया गया कि उन्होंने पहले भी ढाका के अपने चुनावी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में नशीले पदार्थों के खिलाफ छापेमारी की थी, और इलाके को नशा-मुक्त बनाने के लिए इस अभियान को जारी रखने का संकल्प लिया.

पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे गंडारिया पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी मुनिरुज्जमान मुनिर ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे.

उन्होंने कहा, "छह लोगों को हिरासत में लिया गया है.

ऐस दावा किया जा रहा है कि वे नशा करते हैं, इसलिए हम वहां गए और उन्हें अपने साथ ले आए." उन्होंने आगे बताया, "उनके पास से कुछ पाउडर मिला है. इसके जांच की जाएगी. इस तरह से यह पता चल सकेगा कि वह कोई नशीला पदार्थ है या नहीं."

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।