मंत्री, कलेक्टर और अधिकारी एक ही बस से जन-विश्वास शिविर के लिए रवाना

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत लसूडिया परमार में आयोजित जन-विश्वास शिविर में शामिल होने के लिए जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, कलेक्टर शिवम वर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु प्रजापति तथा अपर कलेक्टर रोशन राय सहित जिले के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि आज सुबह कलेक्टर कार्यालय से एक ही बस में सवार होकर लसूडिया परमार के लिए रवाना हुए।
एक साथ बस से रवाना हुए मंत्री, कलेक्टर, अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों की यह पहल जन-विश्वास अभियान की भावना को प्रदर्शित करती है। लसूडिया परमार में आयोजित शिविर में नागरिकों की विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों का संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निराकरण किया जाएगा।
शिविर में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ भी नागरिकों को उपलब्ध कराया जाएगा।