राजनीति

मंत्री लखन लाल देवांगन ने 1500 छात्राओं को वितरित किए एजुकेशन किट

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मंत्री लखन लाल देवांगन ने 1500 छात्राओं को वितरित किए एजुकेशन किट

कोरबा, 8 सितंबर 2026

कोरबा के शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में आयोजित दीक्षारम्भ समारोह में करीब एक हजार पांच सौ छात्राओं को सीएसआर मद से एजुकेशन किट वितरित किए गए। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने महाविद्यालय में डीएमएफ मद से विशाल डोम बनाने की घोषणा की। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बताया कि जिले में डीएमएफ मद से शिक्षा को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।

मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के वर्ष 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। प्रदेश का विकास मॉडल GYAN (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी) पर केंद्रित है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश का सकल नामांकन अनुपात (GER) वर्ष 2021-22 के 19.6 प्रतिशत से बढ़कर वर्तमान में 27.5 प्रतिशत हो गया है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।