राजनीति

मंत्री ने पर्ची मांगी, धीरेंद्र बोले-CM हाउस में लगेगा दरबार:कोलकाता में कहा-जौहर वीरता है; जो भैया को सैयां बना लेते हैं, वह क्या जानें?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 8 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मंत्री ने पर्ची मांगी, धीरेंद्र बोले-CM हाउस में लगेगा दरबार:कोलकाता में कहा-जौहर वीरता है; जो भैया को सैयां बना लेते हैं, वह क्या जानें?

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं.

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हैं। यहां वे 4 से 6 सितंबर तक हनुमंत कथा कर रहे हैं। शनिवार रात मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सौजन्य भवन में उनका स्वागत किया। इस दौरान मंत्रिमंडल के सदस्य भी मौजूद रहे। डिनर के बीच एक मंत्री ने कहा- पर्ची निकाल दीजिए बाबा।

इसके जवाब में शास्त्री बोले- अगला दरबार सीएम हाउस में लगना चाहिए। शास्त्री ने ये बात इस अंदाज में कही कि हॉल में मौजूद सभी लोग हंस पड़े। इसके बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने सभी मंत्रियों और विधायकों को बागेश्वर धाम आने का न्योता भी दिया। बोले- धर्मविरोधी जौहर को नहीं जान सकते बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- अब एक तथाकथित खातून हैं…हमसे रोका नहीं जा रहा, हमारा पेट बार-बार गुड़-गुड़ कर रहा है।

हम बहुत कंट्रोल कल से कर रहे हैं लेकिन अब हो नहीं रहा। एक तथाकथित महिला है, उसने रानी पद्मावती पर बयान दिया कि जौहर कायरता है। अरे नकटू, चंडालन, यह कायरता नहीं…जौहर तो वीरता है। समर्पण है, अपने पति के प्रति वह अर्पण है। तुम क्या जानो जौहर को, तुम क्या जानो संस्कृति को, तुम क्या जानो मर्यादा को?

और धर्मविरोधी जान भी नहीं सकते। कुछ लोग भारत में ऐसे हैं, जो भैया को सैयां बना लेते हैं। वह क्या जानें जौहर के बारे में? ‘बंगाल को लव जिहाद मुक्त कर देना’ पं.

शास्त्री ने आगे कहा- हमारी बातों से किसी को बुरा लगे तो लगे। हमारी बातों से किसी का दिल ठेस हो तो हो जाए, पर हम जब तक जीएंगे, तब तक सत्य बोलेंगे। बंगाल के हिंदुओं, हम तुमसे प्रार्थना करते हैं, इस बार की नवरात्रि में तुम देवी की प्रतिमा भले ही न रखना, पर नवरात्रि में प्रतिमाओं के पास नॉनवेज नहीं बिकना चाहिए!

इस बार की नवरात्रि में तुम दुर्गा पूजा करना या न करना, पर एक काम ज़रूर करना। पश्चिम बंगाल को 'लव जिहाद' मुक्त जरूर कर देना। इस बार की नवरात्रि में, पश्चिम बंगाल के हिंदुओं, हम तुमसे प्रार्थना करना चाह रहे हैं, इस बार की नवरात्रि में तुम प्रण लेना कि प्रतिमा में तो मां के दर्शन करना, पर प्रति मां में भी मां के दर्शन करना। देखिए, बंगाल के सीएम-मंत्रियों के साथ डिनर की तस्वीरें… क्या है स्वरा को लेकर ‘जौहर’ विवाद एक्ट्रेस स्वरा भास्कर से जुड़ा ‘जौहर’ विवाद 31 अ

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।