राज्य

मंत्री सतपाल महाराज ने की नेपाल के राजदूत से भेंट, हर संभव मदद का दिया भरोसा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मंत्री सतपाल महाराज ने की नेपाल के राजदूत से भेंट, हर संभव मदद का दिया भरोसा

05 सितम्बर 2026, दिल्ली (देहरादून): पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने नई दिल्ली स्थित नेपाल दूतावास में नेपाल के राजदूत से भेंट कर नेपाल में आई त्रासदी पर गहरी संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में उत्तराखंड सहित पूरा भारत नेपाल के साथ मजबूती से खड़ा है और भारत सरकार की ओर से हर संभव सहायता दी जाएगी। सतपाल महाराज ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच रोटी-बेटी के साथ ही गहरे सांस्कृतिक संबंध हैं।

उन्होंने बताया कि भारत की एनडीआरएफ टीमें नेपाल के आपदाग्रस्त क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं। उन्होंने कहा कि महेन्द्रनगर और बनबसा के बीच स्थित लैंड पोर्ट से जुड़ी बाधाओं का समाधान कर दिया गया है, जिससे दोनों देशों के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

सतपाल महाराज ने कहा कि नेपाल के केवल एक क्षेत्र में आपदा आई है और अन्य क्षेत्र सुरक्षित हैं। इसलिए पर्यटकों को हतोत्साहित होने की आवश्यकता नहीं है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।