अपराध

मंत्री श्री कुशवाह ने आवासीय विद्यालय एवं शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का किया निरीक्षण

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 18 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

मंत्री श्री कुशवाह ने दोनों विद्यालयों में पहुंचकर वहां की शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, शिक्षा, भोजन, आवास, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान मंत्री ने विद्यालय के विद्यार्थियों से आत्मीय मुलाकात कर उनसे संवाद किया और उनकी आवश्यकताओं तथा समस्याओं के बारे में जाना। बच्चों के साथ सहजता से बातचीत करते हुए उन्होंने उनकी शिक्षा एवं भविष्य को लेकर भी चर्चा की।

मंत्री श्री कुशवाह ने विद्यालय में विद्यार्थियों की आवश्यकताओं और सुविधाओं को लेकर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की तथा व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार करने, बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विशेष बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और उज्ज्वल भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इन बच्चों को बेहतर वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ निरंतर कार्य किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी एवं विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

A
AIR Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।