भोपाल

मंत्री श्री सारंग ने वार्ड 77 में विभिन्न विकास कार्यों का किया वर्चुअल भूमिपूजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मंत्री श्री सारंग ने वार्ड 77 में विभिन्न विकास कार्यों का किया वर्चुअल भूमिपूजन

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि नरेला विधानसभा में विकास कार्यों को सुनियोजित एवं चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। विधानसभा के प्रत्येक वार्ड की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए सड़क, सीवेज, जल निकासी और अन्य नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रयास है कि विकास केवल निर्माण कार्यों तक सीमित न रहे, बल्कि प्रत्येक नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए।

अमृत 2.0 परियोजना के तहत वार्ड क्र. 77 में लगभग 18 करोड़ से अधिक की लागत से कुल 23.11 किलोमीटर का सीवेज नेटवर्क बिछाया जायेगा। इस परियोजना के तहत बिछाए जाने वाले नेटवर्क में 1111 मेनहोल एवं 1552 चेम्बर का निर्माण किया जाएगा। उक्त प्रस्तावित सीवेज नेटवर्क के माध्यम से कुल 3104 घरों को मेनलाइन से जोड़ा जायेगा।

अमृत 2.0 परियोजना के अंतर्गत भोपाल जल प्रदाय परियोजना में जोन क्रमांक 17 के वार्ड क्रमांक 77 में कुल 5 किलोमीटर का जलप्रदाय नेटवर्क बिछाया जायेगा। राशि 5 करोड़ से अधिक की लागत से कुल 3104 घरों में नये कनेक्शन दिये जाएंगे, जिससे वार्ड की जनता को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल प्राप्त हो सकेगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।