राज्य

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ‘‘छत्तीसगढ़ हज डॉट ओआरजी‘‘ का किया शुभारंभ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ‘‘छत्तीसगढ़ हज डॉट ओआरजी‘‘ का किया शुभारंभ

रायपुर, 4 सितंबर 2026 अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी की वेबसाइट ‘‘छत्तीसगढ़ हज डॉट ओआरजी‘‘ का शुभारंभ किया। इस वेबसाइट के माध्यम से हज यात्रियों को हज यात्रा से संबंधित जानकारी और सूचनाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही, यात्री अपने आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड कर सकेंगे।

इससे हज यात्रियों को रायपुर स्थित कमेटी मुख्यालय आने-जाने में होने वाले समय और आर्थिक खर्च की बचत होगी। इस अवसर पर राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज़ बेग भी मौजूद थे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।