अपराध

मनुआभान टेकरी पर बेखौफ बदमाशों का कहर, छुरी की नोंक पर युवक युवती के साथ लूट, देखें वीडियो

लेखक: Aazam Lala अंतिम अपडेट: 11 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मनुआभान टेकरी पर बेखौफ बदमाशों का कहर, छुरी की नोंक पर युवक युवती के साथ लूट, देखें वीडियो

मुंह पर कपड़ा बांधकर आए तीन युवकों ने छुरी की नोक पर पत्रकार युवक-युवती को लूटा, युवती की चेन-टॉप्स ले गए; युवक पर हमले का आरोप

भोपाल। राजधानी भोपाल में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। मनुआभान टेकरी पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मुंह पर कपड़ा बांधे तीन बदमाशों ने एक युवक और युवती को कथित तौर पर छुरी की नोक पर अपना निशाना बना लिया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक युवक और युवती मनुआभान टेकरी पर मौजूद थे। इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे और दोनों को घेर लिया। आरोप है कि बदमाशों ने छुरी दिखाकर डराया-धमकाया और युवती के गले से चेन तथा कानों के टॉप्स लूट लिए।

विरोध किया तो युवक पर छुरी से हमला

बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान युवक ने विरोध किया, जिसके बाद बदमाशों ने उस पर छुरी से हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लूट का शिकार हुआ युवक और युवती पत्रकारिता के पेशे से जुड़े हैं और एक बड़े मीडिया समूह से संबद्ध बताए जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर

घटना की सूचना मिलने के बाद कोहेफिजा थाना पुलिस मनुआभान टेकरी पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस बदमाशों की पहचान और वारदात से जुड़े साक्ष्यों को जुटाने में लगी है।

अब बड़ा सवाल यह है कि मनुआभान टेकरी जैसे सार्वजनिक स्थल पर तीन बदमाश हथियार लेकर कैसे पहुंचे और वारदात को अंजाम देकर फरार कैसे हो गए? पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

फिलहाल पुलिस जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही वारदात की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भोलपुर की मनुआभान टेकरी पर तीन कपड़े-धरे बदमाशों ने एक युवक-युवती को छुरी की नोक से धमकाया और उनकी चेन-टॉप्स लूट ली। यह घटना दर्शाती है कि शहर में हिंसा और चोरी के अपराध बढ़ रहे हैं, जिससे नागरिकों का डर बढ़ रहा है। ऐसे कृत्य न केवल व्यक्तिगत संपत्ति को नुकसान पहुँचाते हैं, बल्कि समाज में असुरक्षा का माहौल भी पैदा करते हैं। जब लोग सार्वजनिक स्थानों पर डर के साथ चलते हैं, तो व्यापार और पर्यटन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था कमजोर हो सकती है।

A
Aazam Lala

आज़म लाला भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो लंबे समय से जनसमस्याओं और सामाजिक मुद्दों को अपनी पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाते हैं। वे जमीनी स्तर की खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते हैं।