'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मनुस्मृति को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मनुस्मृति में यह शर्मनाक कहा गया है कि एक महिला अपने जीवन में पहले पिता, फिर पति और उसके बाद अपने बेटों के अधीन रहती है.
उन्होंने कहा कि मनुस्मृति में कहा गया है कि बचपन में एक महिला अपने पिता के अधीन होती है. युवावस्था में वह अपने पति के अधीन होती है और जब उसके महिला के पति का निधन हो जाता है, तो वह फिर अपने बेटों के अधीन हो जाती है.
राहुल गांधी ने कहा कि मनुस्मृति का सीधा कहना है कि एक महिला को कभी आजाद नहीं रहना चाहिए. ये बेहद शर्मनाक हैं, क्योंकि ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कभी भी नहीं किया जाना चाहिए.
उन्होंने कहा, महिलाओं को दबाने का माइंडसेट मनुस्मृति से आता है और आज हमारी लड़ाई इसी माइंडसेट से है. BJP-RSS के लोग चाहते हैं कि लड़कियां और महिलाएं पिंजरे में बंद रहें, लेकिन हम ऐसा हिंदुस्तान नहीं चाहते. हम चाहते हैं कि सम्मान सभी का हो.
महिलाओं को दबाने का माइंडसेट मनुस्मृति से आता है और आज हमारी लड़ाई इसी माइंडसेट से है। BJP-RSS के लोग चाहते हैं कि लड़कियां/महिलाएं पिंजरे में बंद रहें। लेकिन हम ऐसा हिंदुस्तान नहीं चाहते। हम चाहते हैं कि सम्मान सभी का हो। : नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
📍 पुणे, pic.twitter.com/8fxhL8g9aT Congress (@INCIndia) August 22, 2026 समय महिलाओं के खिलाफ हथियार होता है- राहुल
कांग्रेस नेता ने आगे कहा, देश में महिलाओं के खिलाफ समय को हथियार की तरह इस्तेमाल किया
📡 स्रोत: ABP Live