राज्य

माओवादियों द्वारा डंप की गई विस्फोटक सामग्री बरामद

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
माओवादियों द्वारा डंप की गई विस्फोटक सामग्री बरामद

कोंडागांव, 25 सितंबर 2026

कोंडागांव जिले के पुंगारपाल थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने माओवादियों द्वारा डंप की गई विस्फोटक सामग्री बरामद की है। यह कार्रवाई आत्मसमर्पित माओवादियों की निशानदेही पर नक्सल सेल, डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और बीडीएस की संयुक्त टीम ने की। आलवाड़ के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में तलाशी के दौरान चार किलोग्राम वजन का एक पाइप बम, एक इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, 18 पेंसिल बैटरियां, एक कुकर और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।