देश

मप्र में चार दिन भारी बारिश के आसार: MP में इस सीजन 22 इंच पानी बरसा, 13 जिलों में मौसम का मिजाज बदला

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मप्र में चार दिन भारी बारिश के आसार: MP में इस सीजन 22 इंच पानी बरसा, 13 जिलों में मौसम का मिजाज बदला

MP Weather 17 August 2026: मध्यप्रदेश में अगले चार दिनों तक भारी बारिश के आसार है। मध्यप्रदेश में आंधी और बारिश का दौर जारी है। अधिकांश ​जिलों में बादल छाए है, लेकिन अच्छी बारिश नहीं हो रही है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि पूर्व एमपी सहित ग्वालियर-चंबल में निम्न से मध्यम बादल छाए रहेंगे। अगले पांच दिन अच्छी बारिश की उम्मीद है। अधिकांश जिलों में आंधी और बादल छाए रहेंगे। उमरिया जिले में 205.2 MM बारिश मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में प्रदेश के उमरिया जिले में 205.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इस सीजन में अब तक औसत से 11% कम बारिश हुई है। इसमें पूर्वी एमपी में औसत से 17% और पश्चिमी एमपी में औसत से 6% कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। एमपी में अगले चार दिनों का मौसम 17 अगस्त की सुबह 8:30 बजे से 18 अगस्त की सुबह 8:30 बजे तक - सीधी, डिंडोरी, सतना, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना और दमोह जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। - भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, उमरिया, छिंदवाड़ा, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 18 अगस्त की सुबह 8:30 बजे से 19 अगस्त की सुबह 8:30 बजे तक - मंडला, उमरिया, दमोह, सिंगरौली, सीधी, सतना, अनूपपुर, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और छतरपुर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। - भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, रीवा, मऊगंज, शहडोल, कटनी, जबलपुर, पन्ना, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 19 अगस्त की सुबह 8:30 बजे से 20 अगस्त की सुबह 8:30 बजे तक - दमोह, छतरपुर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, सतना, डिंडोरी, कटनी, नरसिंहपुर, सागर, टीकमगढ़ और मैहर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। - भोपाल, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, निवाड़ी और पांढुर्णा जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 20 अगस्त की सुबह 8:30 बजे से 21 अगस्त की सुबह 8:30 बजे तक - छिंदवाड़ा, सागर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, रीवा, सतना, कटनी, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। - भोपाल, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, छतरपुर, मैहर और पांढुर्णा जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।