भोपाल

मप्र में पर्यटन...:हर 2 में से एक यात्रा उज्जैन-इंदौर की

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मप्र में पर्यटन...:हर 2 में से एक यात्रा उज्जैन-इंदौर की

मध्य प्रदेश में पर्यटन यात्राएं 2024 के 13.33 करोड़ से बढ़कर 2025 में 21.05 करोड़ हो गईं। यानी एक साल में 7.72 करोड़ या 57.9% की बढ़ोतरी। मप्र टूरिज्म बोर्ड के केंद्रवार आंकड़ों की पड़ताल बताती है कि कुल यात्राओं में आधे से ज्यादा हिस्सा सिर्फ उज्जैन-इंदौर का है। उज्जैन में 8.40 करोड़ और इंदौर में 2.81 करोड़ यात्राएं दर्ज हुईं।

दोनों को मिलाकर यह 11.21 करोड़ यानी प्रदेश की कुल यात्राओं का 53.3% है। इस बढ़ोतरी में नए धार्मिक केंद्रों का जुड़ना भी अहम है। 2025 के आंकड़ों में शामिल कुबेरेश्वर धाम, रतनगढ़ माता मंदिर, बगलामुखी मंदिर, श्री पीतांबरा पीठ और बागेश्वर धाम में ही करीब 3.51 करोड़ यात्राएं दर्ज हुईं। उज्जैन में यात्राएं 7.32 करोड़ से बढ़कर 8.40 करोड़ हुईं, यानी 1.08 करोड़ ज्यादा।

इंदौर में यह संख्या 1.03 करोड़ से बढ़कर 2.81 करोड़ हो गई। यहां 1.78 करोड़ की बढ़ोतरी हुई। भोपाल में 17.24 लाख से बढ़कर 24.63 लाख यात्राएं दर्ज हुईं। कुबेरेश्वर जैसे नए केंद्रों से जुड़ी 3.51 करोड़ यात्राएं...

कुबेरेश्वर धाम में 1.50 करोड़ और रतनगढ़ माता मंदिर में 1 करोड़ यात्राएं दर्ज हुईं। बगलामुखी मंदिर में 51.69 लाख, श्री पीतांबरा पीठ में 40 लाख और बागेश्वर धाम में 9 लाख यात्राएं हुईं। ये केंद्र 2025 की पर्यटन सूची में पहली बार शामिल हैं। इसलिए सालाना बढ़ोतरी को पुराने पर्यटन केंद्रों की बढ़ी आवाजाही नहीं माना जा सकता। मप्र में पर्यटन लगातार बढ़ रहा है। अनुभव आधारित, ग्रामीण पर्यटन, होमस्टे, संग्रहालय, बुनियादी ढांचे और नए होटल ब्रांड पर काम है। लक्ष्य पर्यटन की गुणवत्ता और पर्यटकों का खर्च बढ़ाना है। -इलैया राजा टी, एमडी, मप्र टूरिज्म बोर्ड

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।