मराठी भाषा अनिवार्यता के विरोध में कांदिवली में रिक्शा चालकों की हड़ताल, मारपीट में 4 गिरफ्तार

मुंबई, 24 अगस्त (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में टैक्सी और ऑटो रिक्शा चालकों के लिए मराठी भाषा अनिवार्य किए जाने के फैसले का विरोध तेज हो गया है। मुंबई के कांदिवली पश्चिम इलाके में इस फैसले के विरोध में रिक्शा चालकों ने हड़ताल की, जिसके बाद मारपीट की घटना सामने आई। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
📡 स्रोत: NewsData.io