अपराध

मार्ग दुर्घटना में 6 की मौत, 7 घायल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मार्ग दुर्घटना में 6 की मौत, 7 घायल

बालोद। बालोद जिले के पुरूर-चरामा NH-30 मुख्य मार्ग पर मरकाटोला घाट में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है जिसमे 6 युवकों की मौत हो गई और 7 युवक घायल हो गए।

हादसा उस वक्त हुआ जब मरकाटोला घाट में खड़ी स्वराज माज़दा वाहन को 16 चक्का टाटा ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार कर लगभग 21 मीटर घसीटता हुआ ले गया और गेहूं से भरा वह ट्रक पलट गया। इस घटना में मौके पर ही युवकों की मौत हो गई और 11 युवक घायल हो गए। 11 घायलों को धमतरी अस्पताल भेजा गया जहां उपचार के दौरान 4 युवकों की मौत हो गई। दुर्घटना में कुल 6 लोगों की मौत हो गई उसके बाद 7 घायल युवकों को बेहतर उपचार के लिए धमतरी से रायपुर रेफर किया गया है।

बाइट- चंद्रकांत गवर्ना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।