व्यापार

5 मार्गों पर बढ़ाई रफ्तार:सवारी मार्गों का चौड़ीकरण लगभग पूरा, अब नए रास्तों की बारी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 9 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
5 मार्गों पर बढ़ाई रफ्तार:सवारी मार्गों का चौड़ीकरण लगभग पूरा, अब नए रास्तों की बारी

गुदरी से हरसिद्धि पाल मार्ग की मार्किंग शुरू, दो तालाब से शांतिनगर तक 120 को नोटिस दिए भगवान महाकाल की सवारी को लेकर अब तक सवारी मार्गों के चौड़ीकरण पर फोकस था। सवारी निकलने के बाद नगर निगम ने अब नए मार्गों के चौड़ीकरण की तैयारी तेज कर दी है। 5 प्रमुख मार्गों पर अलग-अलग प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

चौड़ीकरण के चलते कहीं सड़क की सेंट्रल लाइन मार्किंग हो चुकी है, कहीं भवनों को नोटिस दिए जा रहे हैं और कहीं ट्रैफिक डायवर्सन की स्थिति सामान्य होने के बाद काम शुरू करने की तैयारी है। तेलीवाड़ा से टंकी चौराहा के बीच 150 से 200 मीटर और दानी गेट क्षेत्र में 300 मीटर का शेष काम भी निगम द्वारा शुरू किया जा रहा है।

शहर के इन पांच मुख्य मार्गों के काम में आएगी तेजी 1.

खजूरवाली मस्जिद-गणेश चौक : खजूरवाली मस्जिद से गणेश चौक तक 730 मीटर मार्ग को 6 से 10 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर किया जाएगा। ट्रैफिक डायवर्सन के कारण काम रुका था। 2.

नीलकंठ द्वार-महाकाल चौराहा : 400 मीटर लंबे इस मार्ग को 24 मीटर चौड़ा किया जाना है। नपती और सेंट्रल लाइन मार्किंग हो चुकी है। इसमें 127 भवन प्रभावित होना प्रस्तावित है। 3.

गुदरी-हरसिद्धि पाल : गुदरी से हुए हरसिद्धि पाल तक 570 मीटर लंबा मार्ग 15 मीटर चौड़ा होगा। 14 करोड़ के काम में 136 भवन प्रभावित होना है। 4.

दो तालाब-शांतिनगर : 650 मीटर लंबे मार्ग की मौजूदा चौड़ाई 6 से 10 मीटर है। 18 मीटर किया जाना है। 120 मकान मालिकों को नोटिस दिए हैं। मार्ग पर नाली निर्माण का काम शुरू हो चुका है। 5.

चौबीस खंभा-छोटा रुद्रसागर : इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए भी संबंधित लोगों को नोटिस दिए जा चुके हैं। प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।