अपराध

मरीज बनकर आए युवक ने दुकान से चुराई स्वर्णभस्म:10 मिनट तक स्टोर में घूमा, डिब्बी चुराकर भागा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मरीज बनकर आए युवक ने दुकान से चुराई स्वर्णभस्म:10 मिनट तक स्टोर में घूमा, डिब्बी चुराकर भागा

मेरठ के मवाना थानाक्षेत्र में दवादुकान में मरीज बनकर गए युवक ने स्वर्णभस्म की डिब्बी पर हाथ साफ कर दिया। लगभग 10 मिनट तक आरोपी युवक दुकान में घूमता रहा। वो स्वर्णभस्म की अलग-अलग डिब्बियां देखता रहा। अचानक मौका मिलते ही उसने एक डिब्बी शर्ट में छिपाई और दुकान से चला गया।

युवक के जाने के बाद जब दुकानदार ने माल चैक किया तो एक डिब्बी गायब थी। इसके बाद सीसीटीवी देखा जिसमें युवक चोरी करता नजर आ रहा है। अब आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। काली शर्ट पहनकर आया था युवक घटना मवाना के सुभाष बाजार की है। यहां उज्जवल रस्तोगी का महेंद्र मेडिकल स्टोर प्राइवेट लिमिटेड नाम से दवा दुकान है।

उज्जवल रस्तोगी ने बताया कि बुधवार दोपहर लगभग 2.54 पर काली शर्ट पहने एक युवक दुकान पर आया था। युवक के आते ही दुकान पर कुछ अन्य ग्राहक भी आ गए। युवक ने कहा कि वो बीमार है। उसे कमजोरी की दिक्कत है उसने कुछ अन्य परेशानियां बताईं। दुकानदार से कहा कमजोरी लगती है भस्म चाहिए मरीज बनकर आया वो युवक पहले फोन पर बात करता रहा।

बाद में उसने दुकान पर बैठे लड़के से कहा कि उसे स्वर्णभस्म चाहिए। अच्छी कंपनी की स्वर्णभस्म दिखाएं। स्टाफ ने उसे स्वर्णभस्म की कुछ डिब्बियां दिखाईं। अलग-अलग ब्रांड के स्वर्णभस्म उसे बताए। युवक लगभग 10 मिनट तक दुकान पर रहा। इस दौरान वो अलग-अलग ब्रांड के प्रोडक्ट्स देखता रहा।

स्टॉक में कम मिली एक डिब्बी थोड़ी देर बाद युवक दुकान से बिना कुछ सामान लिए चला गया। जब स्टाफ स्वर्ण भस्म की डिब्बियां वापस रैक में रखने लगा तो देखा बैद्यनाथ कंपनी के स्वर्णभस्म की एक डिब्बी गायब है। जब दुकान में लगा सीसीटीवी चैक किया तो उसमें उक्त युवक चोरी करता हुआ नजर आया।

दुकान संचालक उज्जवल रस्तोगी ने बताया कि बैद्यनाथ कंपनी की स्वर्ण भस्म की एक डिब्बी गायब है। जिसकी कीमत 2500 रुपए है। इसमें 10 गोलियां होती हैं वो पूरी डिब्बी स्टॉक से गायब थी। जिसे हमने कस्टमर को दिखाया था। सीसीटीवी में वो युवक डिब्बी चुराता दिख रहा है।

उक्त युवक की फोटो व वीडियो जारी किया गया है ताकि उसकी पहचान हो सके।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।