मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ऑपरेशन सिंदूर में तबाह आतंकी कैंप फिर तैयार; राजस्थान में CJP कार्यकर्ता पर हमला; यूपी विधानसभा अध्यक्ष बोले-राष्ट्रगान छोड़कर नहीं गया
नमस्कार, रिपोर्ट में सामने आया है कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जिन आतंकी हेडक्वार्टर को तबाह किया था। पाकिस्तान ने उन्हें दोबारा बना लिया है। राजस्थान के जोधपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकार्ता को भाजपा के लोगों ने पीटा।
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की मदद की मांग कई पूर्व क्रिकेटर्स ने उठाई है। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. दिल्ली में नेशनल सिक्योरिटी स्ट्रेटजी कॉन्फ्रेंस की 9वीं बैठक का पहला दिन, गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1.
ऑपरेशन सिंदूर में तबाह जैश हेडक्वार्टर दोबारा तैयार: रिपोर्ट- बहलावलपुर में मरकज सुभानअल्लाह के गुंबदकी मरम्मत, नया संगमरमर और प्लास्टर लगा ऑपरेशन सिंदूर में इंडियन एयरफोर्स ने पाकिस्तान के बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का मरकज सुभानअल्लाह हेडक्वार्टर तबाह कर दिया था। अब यह फिर से बनकर तैयार हो गया है।
मीडिया रिपोर्ट में दावा है कि गया है कि इसके री-कंस्ट्रक्शन में 15 महीने लगे। मरकज सुभानअल्लाह के क्षतिग्रस्त गुंबद फिर बना दिए गए हैं, नया संगमरमर और प्लास्टर लगाया गया, नया पेंट भी किया गया है। दीवारों समेत पूरी इमारत की मरम्मत कर की गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान सरकार ने जैश को मरम्मत के लिए 25 करोड़ पाकिस्तानी रुपए दिए। मदरसा अल-सबीर और जैश कमांडरों के रहने के लिए इस्तेमाल होने वाले एरिया का भी दोबारा निर्माण भी किया जा रहा है। भर्ती और ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल होता था बेस मरकज सुभानअल्लाह भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से 100 किलोमीटर दूर है।
यहां जैश नए आतंकियों की भर्ती, ट्रेनिंग और ब्रेनवॉश करता था। 18 एकड़ में फैले इस परिसर को उस्मान-ओ-अली कैंपस के नाम से भी जाना जाता है। यहां एक मस्जिद और दूसरी सुविधाएं भी मौजूद थीं। पूरी खबर पढ़ें... 2.
यूपी विधानसभा अध्यक्ष महाना राष्ट्रगान छोड़कर चले गए, आयोजक बोले- दूसरी जगह बज रहा था यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का शनिवार को राष्ट्रगान बीच में छोड़कर जाने का वीडियो सामने आया है। उन्नाव में कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने प्रोटोकॉल के तहत महाना को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके तुरंत बाद राष्ट्रगान शुरू हुआ।
सतीश महाना ने चलते राष्ट्रगान में ही तिरंगे को सलामी दी, हाथ जोड़ा और मंच के पीछे की ओर उतर गए। कुछ दूरी पर खड़े समर्थक भी उनके पास पहुंचे और पैर छूने लगे। इसके बाद महाना कार में बैठे और वहां से रवाना हो गए। कार्यक्रम आयोजकों ने दैनिक भास्कर से कहा- जिस जगह सतीश महाना मौजूद थे, राष्ट्रगान वहां से काफी दूर बज रहा था।
वहीं, सतीश महाना ने भी मामले पर सफाई दी। उन्होंने कहा- नियमों के अनुसार किसी गणमान्य व्यक्ति को गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने के दौरान राष्ट्रगान नहीं बजाया जाता। क्या हर व्यक्ति किसी ऐसे कार्यक्रम स्थल से गुजरते समय रुककर सावधान की मुद्रा में खड़ा हो जाता है, जहां राष्ट्रगान बजाया जा रहा हो? पढ़ें पूरी खबर... 3.
पाकिस्तान सरकार को गावस्कर, कपिल देव समेत 21 पूर्व क्रिकेट कप्तानों की चिट्टी, पूर्व पीएम इमरान खान को सही इलाज देने की मांग पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और कप्तान ग्रेग चैपल ने पाकिस्तान सरकार को चिट्ठी लिखी है। इममें सुनील गावस्कर और कपिल देव समेत 20 पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेट टीम कप्तानों को साइन हैं।
चिठ्ठी में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को सही मेडिकल इलाज देने की मांग की गई। । चैपल ने लिखा कि 6 महीने पहले 14 पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेट कप्तानों ने इमरान के साथ मानवीय व्यवहार और सही मेडिकल इलाज की अपील की थी। क्रिकेट मैदान पर बना यह रिश्ता उन सीमाओं और मतभेदों से ऊपर है, जो अक्सर देशों को बांटते हैं।
अब हम फिर लिख रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें... 4. अयोध्या में कांग्रेस के सम्मेलन में मछली खिलाई, भाजपा अध्यक्ष बोले- ये सनातन का अपमान यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय रविवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन किए।
इसके बाद अजय राय गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के तारुन बाजार में हुए कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। यह हनुमानगढ़ी से करीब 38 किलोमीटर दूर है। इस सम्मेलन में मछली भोज कराया गया। यह सम्मेलन हाल ही में भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए राम निहाल निषाद ने कराया।
उन्होंने कहा- संविधान में कहीं नहीं लिखा है कि सावन में मछली नहीं खाई जाती। हम संविधान का पालन कर रहे हैं। पंकज चौधरी ने किया पलटवार: यूपी भाजपा अध्यक्ष ने कहा- प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या धाम में कांग्रेस अध्यक्ष (उत्तर प्रदेश) के स्वागत समारोह में 'मछली भोज' का आयोजन करना अत्यंत निंदनीय और अक्षम्य है।
कांग्रेस का इतिहास गवाह है कि इन्होंने हमेशा हिंदू समाज की धार्मिक मान्यताओं, सांस्कृतिक मूल्यों और करोड़ों सनातनियों की आस्था पर कुठाराघात किया है। पढ़ें पूरी खबर... 5.
रिजिजू ने नदी में तैरने का वीडियो शेयर किया: लिखा- मेरे लिए यह बच्चों का खेल; स्कूबा डाइविंग पर राहुल गांधी से तुलना हुई थी केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अरुणाचल प्रदेश की एक पहाड़ी नदी में तैरने का वीडियो X पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- अगर आपको तैरना नहीं आता, तो कभी गहरे पानी में न जाएं।
नदी में कई लोग डूब चुके हैं। अरुणाचल प्रदेश की नदियां बहुत बड़ी और गहरी हैं। रिजिजू ने 6 घंटे बाद एक और पोस्ट में राहुल गांधी से खुद की तुलना करने वालों को पर लिखा कि मेरे लिए तैराकी बच्चों का खेल है। कई लोग कह रहे हैं कि मैं भी राहुल गांधी जैसा कर रहा हूं।
राहुल जी शायद इसके लिए ट्रेनिंग लेते हों, लेकिन मेरी जिंदगी में यह आम बात है। जून 2026 में राहुल गांधी का निकोबार में स्कूबा डाइविंग का वीडियो सामने आया था। इसके बाद किरेन रिजिजू ने स्वराजद्वीप में स्कूबा डाइविंग की थी। तब से यह कहा जा रहा था कि रिजिजू ने राहुल की देखा-देखी स्कूबा डाइविंग की थी।
इसी के जवाब में रिजिजू ने नदी में तैराकी का वीडियो बनाया। पूरी खबर पढ़ें... 6. राजस्थान में CJP कार्यकर्ता पर तीन दिन में दूसरा हमला; पार्टी बोली- केंद्र सराकर ने वादा नहीं निभाया, समीक्षा करेंगे राजस्थान में एकबार फिर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ता पर हमला हुआ।
जोधपुर में गांधी शांति प्रतिष्ठान में पार्टी के कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ने हमला किया। इसके बाद दोनों संगठनों के लोगों के बीच झड़प हुई। तीन दिन में झड़प की दूसरी घटना है। आज कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज अपनी नेशनल वर्किंग कमेटी की बैठक करेगी।
इसमें 25 जुलाई को राष्ट्रव्यापी आंदोलन वापस लेने के बाद केंद्र सरकार की ओर से दिए गए आश्वासनों की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।
CJP ने कहा कि वादे पूरे कराने के लिए सभी विकल्पों पर विचार होगा, जिसमें दोबारा शांतिपूर्ण राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू करना भी शामिल है। 25 जुलाई को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, जेपी नड्डा ने CJP के साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। जिसमें आंदोलन खत्म करने और CJP की मांगें मानने की बात कही थी। पूरी खबर पढ़ें... 7.
स्मृति ईरानी बोलीं- राहुल महिलाओं के समर्थक हैं तो साबित करें: 33% महिला आरक्षण लागू होने दें; पूरा वंदे मातरम भी गाएं भाजपा महासचिव स्मृति ईरानी ने कहा कि अगर राहुल गांधी महिलाओं के समर्थक हैं तो उन्हें पहले महिला आरक्षण लागू करने का समर्थन करना चाहिए।वे 33% आरक्षण लागू कराने और पूरे वंदे मातरम के गायन का समर्थन करके अपनी बात साबित करें।
स्मृति ने कहा कि वंदे मातरम के आखिरी 2 पैरा देवी दुर्गा को समर्पित हैं। स्मृति का यह बयान राहुल गांधी के पुणे में हुए छात्रों की गूंज इवेंट के बाद आया है। जहां राहुल ने लड़कियों से कहा था कि उन्हें पितृसत्ता को खत्म करना चाहिए।
राहुल ने महिलाओं से पितृसत्ता खत्म करने को कहा था: राहुल गांधी ने 22 अगस्त को पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में ‘मनुस्मृति की मानसिकता’ पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि इसने महिलाओं को पुरुषों के अधीन रहने मजबूर किया है। महिला को जीवन के हर पड़ाव पर पुरुष रिश्तेदारों के अधीन रहना पड़ता है।
पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में... 1. नेशनल: भारत की स्पेस में पेट्रोल-पंप लगाने, दवाइयां बनाने की तैयारी: पीएम से मिले स्पेस स्टार्टअप्स के फाउंडर्स ने बताए प्लान, स्काईरूट हर महीने रॉकेट लॉन्च करेगी (पूरी खबर पढ़ें) 2.
महाराष्ट्र: NCP विधायक रोहित पवार के PA की बेटी की मौत: बारामती में नाले के पास नाबालिग का शव मिला; घर से नाराज होकर निकली थी (पूरी खबर पढ़ें) 3. उत्तर प्रदेश: आपत्तिजनक REEL पर सस्पेंड महिला दरोगा सामने आई:मेरठ में बोलीं- 5 दिन से कमरे में बंद हूं, जान देने के ख्याल आ रहे (पूरी खबर पढ़ें) 4.
हरियाणा: पति की हत्या करके आंतें बोरी में भरीं: सीने से प्राइवेट पार्ट तक एक फीट काटा; लीवर-किडनी गायब; पत्नी छत से कूदी (पूरी खबर पढ़ें) 5. उत्तर प्रदेश: विधानसभा अध्यक्ष महाना राष्ट्रगान छोड़कर चले गए, VIDEO: अचानक मंच से उतरे, कार में बैठकर रवाना; आयोजक बोले- दूसरी जगह बज रहा था (पूरी खबर पढ़ें) 6.
इंटरनेशनल: बांग्लादेश-हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध हालात में मौत: बंद घर से रिटायर्ड शिक्षक, पत्नी-बच्चों के शव मिले; CID मामले की जांच कर रही (पूरी खबर पढ़ें) 7. इंटरनेशनल: फ्रांस के पहले BAPS हिंदू मंदिर का उद्घाटन सितंबर में:13 दिन चलेगा भारतीय संस्कृति उत्सव; पेरिस से 30 किमी दूर बना (पूरी खबर पढ़ें) 8.
राजस्थान: कुत्ते ने 5 साल की बच्ची को नोंचा,VIDEO: सड़क पर पटककर काटता रहा; कलाई, पीठ और सिर पर गहरे घाव (पूरी खबर पढ़ें) 9. नेशनल: दिल्ली में कार डिवाइडर पार कर दूसरी कार से टकराई:हादसे में दो विधायक समेत 6 घायल, सभी की हालत स्थिर; पुलिस जांच जारी (पूरी खबर पढ़ें) 10.
नेशनल: महाराष्ट्र पहाड़ हादसे से पहले मां ने किया था पोस्ट:कहा- रिश्ता ऐसा हो तो तोड़ देना चाहिए, दावा- आईफोन के लिए पहाड़ी से कूदा था बेटा (पूरी खबर पढ़ें) 11.
नेशनल: अप्रैल से अबतक 150 पाकिस्तानी दुल्हनें भारत पहुंचीं:ऑपरेशन सिंदूर के बाद से वीजा बैन था; 300 अब भी शादी के इंतजार में (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... 113 kmph की रफ्तार से चलाई जूते जैसी कार नीदरलैंड्स में एक शख्स ने जूते जैसी कार चलाकर अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
टीवी होस्ट क्लास वैन क्रुइस्टम और उनकी टीम ने इसे तैयार किया। इलेक्ट्रिक गो-कार्ट के फ्रेम से तैयार इस गाड़ी ने ब्रेडा एयरपोर्ट पर 113 किमी/घंटे की रफ्तार पकड़ी और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं... 1.
आज का एक्सप्लेनर:क्या H1N1 वायरस, कोविड जैसा खतरनाक; भारत में 13000 से ज्यादा मामले, स्वाइन फ्लू से जुड़े 6 जरूरी सवालों के जवाब 2. स्पाई फाइल्स: जासूस का मैसेज- सबसे ऊंची चोटी पर पाकिस्तान का कब्जा:शहीदों की लाशें तोड़ी गईं, शव को खाना परोसा; भारत ने कैसे जीता सियाचिन, पार्ट-2 3.
जरूरत की खबर: राखी से हो सकती है स्किन एलर्जी:ये सिंथेटिक मटेरियल त्वचा के लिए नुकसानदायक, खरीदते हुए बरतें 9 सावधानियां 4. साइबर लिटरेसी: क्या वॉट्सएप पर इनकम टैक्स नोटिस आया है:ये फ्रॉड मैसेज है, ठगों से सावधान रहें, इन 7 तरीकों से पहचानें फेक मैसेज 5.
सायरा बानो@82: दिलीप कुमार से शादी की भविष्यवाणी सच हुई:मेहमानों ने शादी से चुराए कांटे-छुरी, खाना कम पड़ा; शाहरुख को बेटा माना; जानिए किस्से 6. भास्कर इंटरव्यू: संजय निषाद बोले- विधानसभा चुनाव में मुझे सीट नहीं चाहिए:सरकार चाहे तो मेरा मंत्रालय छीन ले; बस निषादों को SC आरक्षण दे 7.
भास्कर एनालिसिस: बिहार में पेपरलेस रजिस्ट्री का इम्पैक्ट-रोज 100 करोड़ का नुकसान:जमीन खरीदने-बेचने वाले कंफ्यूज, कातिब हड़ताल पर, ऑनलाइन रजिस्ट्री की पूरी प्रोसेस जानें 8. लिव-इन रिलेशनशिप: में पैदा बच्चे भी पैतृक प्रॉपर्टी के हकदार:नहीं रख सकेंगे 2 पत्नियां; राजस्थान में जन्मे हर व्यक्ति पर लागू होगा UCC 9.
भास्कर एक्सक्लूसिव: टंकी-टावर पर चढ़ने वालों से होगी सरकारी खर्च की वसूली:पुलिसवालों की उस दिन की सैलरी, दमकल-एंबुलेंस के पेट्रोल का पैसा प्रदर्शन करने वालों से लेंगे 10. भास्कर एक्सक्लूसिव: हरियाणा- कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट के पते पर 4 मुस्लिम वोटर:SIR में खुलासा, 2 के आधार कार्ड भी मिले; परिवार को गलत इस्तेमाल का डर 11.
भास्कर एक्सक्लूसिव: 7 युवकों को दुबई भेजने वाला AIMIM नेता:औवेसी संग मीटिंग-मंच साझा करते दिखा नाहिद; जॉब के नाम पर डेढ़ लाख लिए, सभी विदेश में फंसे 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज मेष राशि वालों का अटका सरकारी काम आगे बढ़ सकता है।
वृष राशि वालों के लिए फंसा पेमेंट निकालने का अच्छा समय है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप... मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...
📡 स्रोत: NewsData.io