देश

मस्क का मुकेश अंबानी पर बड़ा हमला, अब 'प्रधानमंत्री अंबानी' कहकर साधा निशाना

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मस्क का मुकेश अंबानी पर बड़ा हमला, अब 'प्रधानमंत्री अंबानी' कहकर साधा निशाना

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क और भारत के दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है.

इस बार मस्क ने अंबानी पर तंज कसते हुए उन्हें 'प्रधानमंत्री अंबानी' कहकर संबोधित किया है.

मस्क का ये बयान भारत में उनकी कंपनी Starlink की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू होने में हो रही देरी को लेकर आया है.

एलन मस्क ने ये आरोप लगाया कि अंबानी अपना एकाधिकार बनाए रखना चाहते हैं और Starlink को भारत में प्रतिस्पर्धा करने का मौका नहीं मिल रहा है.

आइये जानते हैं इसपर भारत सरकार की ओर से क्या जवाब आया है और आखिर मुकेश अंबानी पर मस्क की नाराजगी का कारण क्या है.

मस्क ने अंबानी को क्या कहा?

एलन मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, 'Dear Prime Minister Ambani'.

इसके बाद उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें ये समझने में देर हो गई कि भारत में असली ताकत अंबानी के पास है.

मस्क ने आगे लिखा कि अंबानी स्वाभाविक रूप से अपने एकाधिकार को बनाए रखना चाहेंगे, लेकिन क्या वो Starlink को भी भारत में प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति देंगे?

Dear Prime Minister Ambani, Please accept my humble apologies for not realizing that you are the real boss of India.

Naturally, you would prefer to maintain your monopolistic exploitation of the great people of India, but would you nonetheless consider allowing Starlink to compete?

There are many areas of India, as there are in all countries, with no Internet access, which denies children the opportunity for education and for small businesses the opportunity to sell their goods to a global market.

Starlink would change their lives for the better. Thank you 🙏

Elon Musk (@elonmusk) October 9, 2026

</s

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।