व्यापार

मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) का इस्तेमाल आप क्यों करते हैं? पोस्ट शेयर करने, मीम्स शेयर करने, इन्फॉर्मेशन के लिए, बस इतना ही ना?

लेकिन क्या हो जब इस प्लेटफॉर्म के जरिए आप किसी को पैसे भी भेज सकें? ये कोई ख्याली पुलाव या मजाक नहीं है, बल्कि ऐसा भविष्य में होने वाला है. इसका एलान खुद एलन मस्क ने क्या है.

दरअसल सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले एलन मस्क ने हाल ही में एक X पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, 'हम लाइक बटन को देर तक दबाकर रखने पर X मनी के जरिए किसी को 1 डॉलर भेजने का फीचर जोड़ रहे हैं'.

We re adding long press on like to send someone $1 via 𝕏 Money

Elon Musk (@elonmusk) October 25, 2026

क्या है पोस्ट का मतलब? एलन मस्क ने ये पोस्ट 25 अक्टूबर को शेयर किया है.

इस फीचर के जरिए जैसे हम यूपीआई के जरिएकिसी को पैसे भेजते हैं, वैसे ही X के जरिए लाइक बटन को लॉन्ग प्रेस कर भी भेज पाएंगे. इसमें यूजर्स किसी दूसरे व्यक्ति को एक डॉलर भेज सकेंगे.

कैसे काम करेगा नया फीचर?

हालांकि ये यूपीआई की तरह नहीं है बल्कि क्रिएटर्स के लिए फायदेमंद होगा.

इस फीचर का मकसद यूजर्स को बिना एप से बाहर निकले पैसे भेजने की सुविधा देना है.

जैसे कि मान लीजिए अगर किसी यूजर को किसी क्रिएटर की पोस्ट पसंद आती है, तो वो लाइक बटन को देर तक दबाकर उसे 1 डॉलर भेज सकेगा. इस तरह क्रिएटर्स को उनके कंटेंट के लिए आर्थिक मदद मिल सकेगी.

किसका होगा फायदा? इस फीचर से कंटेंट बनाने वाले लोगों को फायदा हो सकता है. उन्हें अपने फॉलोअर्स से सीधे पैसे पाने का एक और तरीका मिलेगा.

हालांकि कंपनी ने अभी ये साफ नहीं किया है कि यूजर्स केवल 1 डॉलर ही भेज पाएंगे या अपनी पसंद के अनुसार रकम भी चुन सकेंगे. फीचर की लॉन्च डेट क

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।