व्यापार

मस्क के तंज पर अंबानी की रिलायंस का पहला बयान, कंपनी बोली- 'स्टारलिंक का...'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मस्क के तंज पर अंबानी की रिलायंस का पहला बयान, कंपनी बोली- 'स्टारलिंक का...'

एलन मस्क पिछनले कुछ दिनों से यह आरोप लगाते आ रहे हैं कि भारत में कुछ उद्याेगपति उनकी कंपनी स्टारलिंक की सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस की एंट्री को रोक रहे हैं.

बीते 8 अक्टूबर को मस्क ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा, "स्टारलिंक को 165 से ज्यादा देशों में लाइसेंस मिला हुआ है और कंपनी भारत सरकार की हर जरूरत को पूरा करने में पांच साल से काम कर रही है.

फिर भी भारत में उसे फाइनल कमर्शियल लाइसेंस क्यों नहीं मिल रही है.

क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?" मस्क ने आरोप लगाते हुए यह भी कहा था कि भारत के कुछ मशहूर उद्योगपति भारतीय लोगों पर अपनी मोनोपॉली बनाए रखने के लिए भारत में स्टारलिंक के रास्ते अडंगा लगा रहे हैं.

Starlink is licensed in over 165 countries and has spent five years complying with every single law and requirement of the government of India, so why still no license?

Is Ambani the real boss of India?

Elon Musk (@elonmusk) October 8, 2026

मस्क ने अपने एक पोस्ट में यह भी कहा था कि भारत के कई गांवों और दूर-दराज के इलाकों में आज भी इंटरनेट की पहुंच सीमित है.

कंपनी ऐसे ही इलाकों में, जहां फाइबर या मोबाइल नेटवर्क का पहुंचना मुश्किल है, अपनी सैटेलाइट तकनीक के जरिए हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाने का दावा करती है. कंपनी ने इसके लिए भारत में 20 गेटवे साइट भी तैयार कर ली हैं.

कंपनी भारत में अपनी सेवा शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

बावजूद इसके उसे न तो स्पेक्ट्रम अलॉट किए गए हैं और न ही बाकी मंजूरियां मिली हैं.

मस्क के आरोपों पर रिलायंस का जवाब

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कहा कि कंपनी भारत के सैटेलाइट कम्युनिकेशन सेक्टर में प्रतिस्पर्धा का स्वागत करती है, जिसमें एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक भी शामिल है.

हालांकि, कंपनी ने इस बात पर भी जोर दिया कि जियो सहि

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।