मॉस्को में यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, तेल रिफाइनरी को नुकसान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 21, नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार दोनों देश एक दूसरे पर अटैक कर रहे हैं। रूस के ड्रोन हमले के बाद यूक्रेन ने रूस पर पलटवार कर दिया। रूस की राजधानी मॉस्को में तेल रिफाइनरी पर ड्रोन से अटैक किए गए है। रिपोर्ट के मुताबिक हमले में रिफाइनरी का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। साथ ही अधिकारियों ने हमले में तीन लोगों के मौत की पुष्टि भी की है। बता दे कि ये हमला ऐसे समय हुआ है जब रूस में संसदीय चुनाव का आखिरी दिन था।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
मॉस्को में यूक्रेन द्वारा किया गया बड़ा ड्रोन हमला, जिसमें एक तेल रिफाइनरी को नुकसान पहुंचा, यह विषय रूस-यूक्रेन संघर्ष के बढ़ते हुए सैन्य टकराव को दर्शाता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि युद्ध की तीव्रता बढ़ रही है और महत्वपूर्ण ऊर्जा अवसंरचना पर निशाना साधा जा रहा है, जिससे वैश्विक ऊर्जा बाजार पर असर पड़ सकता है। आम जनता पर इसका असर ऊर्जा कीमतों में वृद्धि, आपूर्ति में व्यवधान, और संभावित आर्थिक अनिश्चितता के रूप में महसूस हो सकता है, साथ ही नागरिकों की सुरक्षा के प्रति चिंता