खेल

मास्टर्स हॉकी कप के लिए भोपाल की दो टीमें दिल्ली रवाना होंगी

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 31 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मास्टर्स हॉकी कप के लिए भोपाल की दो टीमें दिल्ली रवाना होंगी

01 सितंबर को नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी 40+ और 50+ आयु वर्ग की टीमें

भोपाल। एडवेंचर एंड मास्टर स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा आयोजित मास्टर्स हॉकी कप-2026 का आयोजन 2 से 5 सितंबर तक नई दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए एमटीएफसी भोपाल की 40+ और 50+ आयु वर्ग की दो टीमें भाग लेंगी। दोनों टीमें 1 सितंबर को नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

भोपाल की टीमों का नेतृत्व कप्तान असद कमाल और अमजद खान करेंगे। शमशेर खान टीम के कोच तथा मुजीब उल गनी प्रबंधक हैं।

टीम में समीर दाद, अमजद खान, असद कमाल, मेहराज उद्दीन, हसरत कुरैशी, अफसर अली खान, वसीम यार, मोहम्मद महबूब, अंसार उद्दीन, मुमताज उद्दीन, मोहम्मद नाईम, एम.एल. काटारे, खालिद यार, बाबर खान, आफताब उद्दीन, इमरान अहमद, शादाब खान और फैजान उल हक शामिल हैं।

सोमवार को ऐशबाग स्टेडियम में खेल प्रेमियों की मौजूदगी में खेल प्रोत्साहक मो. तारिक ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को खेल सामग्री प्रदान कर दिल्ली में होने वाली प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर ओलंपियन, अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ियों सहित अनेक खेल प्रेमियों ने टीमों के उज्ज्वल प्रदर्शन और जीत की कामना की

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।