देश

मस्तूरी विकासखंड के ओखर गौधाम में पिछले तीन दिनों में 6 पशुओं की मौत

लेखक: AIR Raipur अंतिम अपडेट: 28 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मस्तूरी विकासखंड के ओखर गौधाम में पिछले तीन दिनों में 6 पशुओं की मौत

रायपुर, 28 अगस्त 2026 बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखंड के ओखर गौधाम में पिछले तीन दिनों में छह पशुओं की मृत्यु हुई है। पशु चिकित्सा विभाग की जांच रिपोर्ट के अनुसार, इनमें चार पशुओं की मौत वृद्धावस्था और दो की अन्य कारणों से हुई है।

कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने गौधाम का निरीक्षण कर मृत पशुओं का पोस्टमार्टम किया। जांच में हाल की अत्यधिक बारिश के कारण गौधाम परिसर में जलभराव की स्थिति सामने आई। गौधाम में करीब तीन सौ पशु मौजूद हैं।

पशुओं की सुरक्षा के लिए सभी पशुओं को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देष दिए गए हैं।

A
AIR Raipur

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।