राज्य

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए बालाघाट जिले में विशेष शिविर आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए बालाघाट  जिले में विशेष शिविर आयोजित

विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए बालाघाट जिले में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। 7 और 8 अक्टूबर को जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों के 1785 मतदान केंद्रों पर लगाए गए शिविरों में 5055 आवेदन प्राप्त हुए। पात्र नागरिक 9 अक्टूबर को भी विशेष शिविरों में आवेदन कर सकते हैं।मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए फार्म-6 भरना होगा।

इसके लिए बीएलओ घर-घर संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज ले रहे हैं। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा भी आवेदन कर सकते हैं। ईसीआईनेट एप के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है। इसी क्रम में एमएलबी स्कूल में बीएलओ सुपरवाइजर ललित कुमार ठाकरे और वार्ड-19 की बीएलओ पूजा गुप्ता ने नागरिकों से चर्चा कर उनकी समस्याएं जानीं।

------- बाइट ललित कुमार ठाकरे, बीएलओ सुपरवाइजर बालाघाट

बाइट पूजा गुप्ता, बीएलओ सुरेंद्र उपवंशी स्थानीय निवासी बालाघाट

बाइट सुनीता वैध, नागरिक बालाघाट

----- मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका

विशेष शिविरों में मिले 5055 आवेदन 09 अक्टूबर को भी लगें कैंप

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।