मतदाता सूची पुनरीक्षण में सभी पात्र नागरिकों को जोड़ना प्राथमिकता: के. रवि कुमार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पलामू के पूर्व सांसद ब्रज मोहन राम बनाए गए ओडिशा के राज्यपाल, ब्रजमोहन राम का लम्बा राजनीतिक अनुभव, पलामू संसदीय क्षेत्र का तीन बार कर चुके हैं प्रतिनिधित्व, दायित्व मिलने पर बधाईयों का लगा तांता।
Short Headline: मतदाता सूची पुनरीक्षण में सभी पात्र नागरिकों को जोड़ना प्राथमिकता: के. रवि कुमार
मतदाता साक्षरता कार्यक्रम, सरायकेला-खरसावां, अनूप
एसआईआर में शिकायतों का होगा नियमानुसार निवारण
हिंसा और पथराव करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
दूरदराज के पात्र नागरिकों तक पहुंचेगा निर्वाचन आयोग
30 नवंबर तक प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची
एंकर युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की प्रक्रियाओं से अवगत कराने और जागरूक करने के लिए राज्यभर में लगातार प्रयास हो रहे हैं। इस सिलसिले में गम्हरिया स्थित अरका जैन विश्वविद्यालय में जिला स्तरीय ईएलसी फेस्ट के जिला स्तरीय ग्रैंड फिनाले का आयोजन हुआ। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के0 रवि कुमार ने इसका उद्घाटन किया। इस दौरान अपने संबोधन में निर्वाचन से जुड़ी प्रक्रियाओं के संबंध में युवाओं की जागरूकता पर बल दिया, ताकि देश का लोकतंत्र मजबूत हो सके।
होल्ड अप साउंड रिपोर्ट
वीओ-1 सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन और आर्का जैन यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित मतदाता साक्षरता कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया में राजनीतिक दलों की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि विधानसभा स्तर पर राजनीतिक दलों के बीएलए-1 और प्रत्येक मतदान केंद्र पर बीएलए-2 सक्रिय हैं।
बाइट– के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारीRelevance: PRIORITY
Short Headline: पलामू के पूर्व सांसद ब्रज मोहन राम बनाए गए ओडिशा के राज्यपाल, नेताओं ने दी बधाई
वीओ-2 मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के.रवि कुमार ने कहा कि राजनीतिक दलों की ओर से दिए गए सुझावों और आपत्तियों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बाइट– के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी
वीओ 03. सीआईओ ने कहा कि दूरदराज और सुदूरवर्ती जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाले पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए टीम उन तक पहुंचेगी। नो-मैपिंग और मतदाता सूची में विसंगतियों से जुड़े मामलों में निर्धारित 12 मान्य दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत कर नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 नवंबर तक अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
बाइट– के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी
अंतिम वीओ कार्यक्रम में जिला प्रशासन और विश्वविद्यालय के अधिकारी मौजूद रहे।
डीडी न्यूज़ के लिए सरायकेला-खरसावां से अनूप मिश्रा की रिपोर्ट।