मतदाता सूची में उम्र संबंधी विसंगतियों की जांच को लेकर सीईओ के.रवि कुमार ने दिए निर्देश

Relevance: PRIORITY Slug: CEO BAITHAK Title: मतदाता सूची में उम्र संबंधी विसंगतियों की जांच को लेकर सीईओ के.रवि कुमार ने दिए निर्देश Synopsis: मतदाता सूची में उम्र संबंधी विसंगतियों की जांच को लेकर सीईओ के.रवि कुमार ने दिए निर्देश, कहा- अपात्र नागरिकों के नाम शामिल कराने पर होगी कार्रवाई। Category: Elections , Planning
Deadline: 26 AUGUST , RANCHI 26 अगस्त, रांची: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने राज्य के सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को मतदाता सूची में उम्र से जुड़ी तार्किक विसंगतियों की गंभीरता से जांच और नियमानुसार निष्पादन के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान किसी एक दस्तावेज के आधार पर निर्णय लेने के बजाय उपलब्ध सभी दस्तावेजों का समग्र परीक्षण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि एक ही माता-पिता की एक से अधिक संतानें यदि मतदाता सूची में दर्ज हैं, तो उनकी जन्मतिथि और उम्र से संबंधित दस्तावेजों का आपस में मिलान किया जाए।
परिवार के सदस्यों की उम्र में तार्किक अंतर और उपलब्ध अभिलेखों की भी जांच की जाए।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा खतियान या वंशावली में छेड़छाड़ कर खुद को किसी परिवार का वंशज बताकर मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का प्रयास किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) को दी जाए।
उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों की जांच कर कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि किसी मतदाता की जन्मतिथि या उम्र को लेकर विसंगति मिलने पर संबंधित व्यक्ति को अपना पक्ष रखने और दस्तावेज प्रस्तुत करने का उचित अवसर दिया जाए। जांच पूरी होने के बाद ही नियमानुसार कारणयुक्त आदेश पारित किया जाए।
के. रवि कुमार ने स्पष्ट किया कि SIR का उद्देश्य किसी पात्र भारतीय नागरिक को परेशान करना नहीं, बल्कि मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाना है।
उन्होंने कहा कि एक भी पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं छूटे और किसी अपात्र या विदेशी नागरिक का नाम सूची में शामिल न हो, इसके लिए पारदर्शिता और निर्धारित प्रक्रिया का पालन जरूरी है।