खेल

‘मटका किंग 2’ की शूटिंग शुरू, एक्टर विजय वर्मा ने दी जानकारी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
‘मटका किंग 2’ की शूटिंग शुरू, एक्टर विजय वर्मा ने दी जानकारी

गली बॉय से लेकर मिर्जापुर और डार्लिंग्स तक कई फिल्मों में अलग-अलग तरह के रोल्स में नजर आ चुके एक्टर विजय वर्मा अब एक बार फिर अपने चर्चित किरदार बृज भट्टी के रूप में वापसी करने जा रहे हैं.

विजय वर्मा की वेब सीरीज मटका किंग के पहले सीजन में उन्होंने एक ऐसे शख्स का रोल किया था, जो 1960 के दशक में मुंबई में मटका नाम का सट्टे का खेल शुरू करके धीरे-धीरे अपनी एक बड़ी दुनिया खड़ी कर लेता है.

इस सीरीज को ऑडियंस का बहुत प्यार मिला था. लंबे समय से इस हिट सीरीज के सीजन 2 का इंतजार किया जा रहा था.

अब पार्ट 1 की स्टोरी को आगे बढ़ाते हुए मटका किंग के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू हो गई है. विजय वर्मा ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है.

ये भी पढें: एक्टिंग को लेकर करीना कपूर और सैफ अली खान का नजरिया अलग, दोनों के बीच हो जाती है बहस

विजय ने दिखाई स्क्रिप्ट की पहली झलक

कल ही विजय ने अपने आध्यात्मिक गुरुदेव श्री श्री रविशंकर से आशीर्वाद लेते हुए एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने एक नए सफर पर निकलने की बात कही थी.

इसके बाद सब ये अंदाजा लगाने में जुटे थे कि विजय आगे क्या करने वाले हैं, वे कौन-से नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं.

एक दिन बाद विजय वर्मा ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी लगाकर साफ कर दिया कि वह किस नए प्रोजेक्ट की तैयारी कर रहे थे और इस तरह उनके अगले कदम से जुडी सभी अटकलों पर विराम लग गया है.

एक्टर ने सोशल मीडिया पर जो फोटो शेयर की है, उसमें वह सीरीज के पोस्टर के सामने नजर आए और इसके साथ उन्होंने लिखा, ऑफिस में इस सेल्फी फोटो में विजय के पीछे मटका किंग का पोस्टर दिखाई दे रहे है.

<p style="text-

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

‘मटका किंग 2’ की शूटिंग शुरू होने के साथ ही भारतीय सिनेमा के एक प्रमुख अभिनेता विजय वर्मा का नया प्रोजेक्ट जनता के बीच चर्चा का विषय बन गया है। यह विषय 1960 के दशक के मुंबई में मटका नामक सट्टे के खेल के उद्भव और उसके सामाजिक-आर्थिक प्रभाव पर आधारित है, जिसमें वर्मा ने बृज भट्टी के किरदार को फिर से निभाया है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि कैसे एक ऐतिहासिक घटना को मनोरंजन के माध्यम से पुनः प्रस्तुत किया जा रहा है, और वर्मा की लोकप्रियता इसे और भी आकर्षक बना रही है। आम जनता पर इसका

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।