राजनीति

माथुर वैश्य महासभा की बैठक:दिसंबर में निकलेगी माथुर वैश्य महासभा की 139वीं जयंती पर भव्य शोभायात्रा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 2 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
माथुर वैश्य महासभा की बैठक:दिसंबर में निकलेगी माथुर वैश्य महासभा की 139वीं जयंती पर भव्य शोभायात्रा

आगरा के फतेहाबाद में माथुर वैश्य महासभा की 139वीं जयंती को भव्य रूप देने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसे लेकर उत्तर क्षेत्र शाखा सभा की महत्वपूर्ण बैठक रविवार देर रात रतन देवी कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता ने की। इसमें जयंती समारोह के आयोजन और विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि माथुर वैश्य समाज के आराध्य की 139वीं जयंती का मुख्य समारोह दिसंबर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को भव्य और यादगार बनाने के लिए सामूहिक शोभायात्रा निकालने का प्रस्ताव भी रखा गया। इसमें अधिक से अधिक समाजबंधुओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अन्य शाखा सभाओं से संपर्क कर समन्वय स्थापित किया जाएगा।

इसके अलावा समारोह स्थल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आमंत्रित अतिथियों की सूची को लेकर भी प्रारंभिक विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि जयंती समारोह को यादगार बनाने के लिए समाज के युवाओं और बुजुर्गों को साथ लेकर तैयारियां की जाएंगी। सभी शाखाओं की सहभागिता से आयोजन को व्यापक स्वरूप देने का प्रयास होगा।

बैठक में शाखा सभा अध्यक्ष संजय गुप्ता हलवाई, मंत्री विपिन गुप्ता, आकांक्ष मेरोठिया, मंडल मंत्री सचिन गुप्ता, राकेश गुप्ता, संदीप पेंगोरिया, बबलू गुप्ता, गुड्डू शल्या, सुनील गुप्ता, अमरीश गुप्ता, अवकेश गोलश, मुकेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, शिव कुमार, निखिल गुप्ता, गौरव गुप्ता, अमित गुप्ता, संजय अनवारिया और नीशू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अंत में सभी ने जयंती समारोह को सफल बनाने का संकल्प लिया।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।