देश

मथुरा में बारिश:रुक-रुक कर हवा बह रही, आसमान में बादल, टेम्प्रेचर 33°C

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मथुरा में बारिश:रुक-रुक कर हवा बह रही, आसमान में बादल, टेम्प्रेचर 33°C

मथुरा में सोमवार तड़के करीब 4 बजे अचानक मौसम बदल गया। आसमान में बादल छाए और बारिश शुरू हो गई। कुछ देर बाद बारिश रिमझिम फुहारों में बदल गई, जो काफी देर तक जारी रही। पिछले कई दिनों से तेज धूप और उमस से परेशान लोगों को बारिश के बाद बड़ी राहत मिली। बारिश के दौरान बादलों की तेज गड़गड़ाहट सुनाई दी।

शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। इसके बावजूद बारिश को लेकर लोगों में उत्साह नजर आया। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों ने मौसम के इस बदलाव का आनंद लिया। बारिश से किसानों को सबसे ज्यादा राहत मिली है। किसानों का कहना है कि धान, बाजरा, ज्वार समेत खरीफ की फसलों के लिए इस समय बारिश बेहद जरूरी थी।

पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण अब तक निजी साधनों से खेतों की सिंचाई करनी पड़ रही थी, जिससे लागत बढ़ रही थी। अब बारिश से फसलों को फायदा मिलने और सिंचाई पर होने वाला खर्च कम होने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस साल पिछले वर्ष की तुलना में बारिश कम हुई है।

ऐसे में सोमवार सुबह हुई बारिश से लोगों को राहत मिली है। किसानों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश होगी, जिससे खरीफ फसलों को पर्याप्त पानी मिल सके। सोमवार को मथुरा का तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम करीब 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।