अपराध

मथुरा में एक्सीडेंट में दो किशोरों की मौत:बाइक से जाते समय ट्रक से टकराए, इलाज के दौरान दम तोड़ा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मथुरा में एक्सीडेंट में दो किशोरों की मौत:बाइक से जाते समय ट्रक से टकराए, इलाज के दौरान दम तोड़ा

मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र में आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरारी कट के समीप शनिवार शाम करीब 6 बजे दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो किशोरों की मौत हो गई। दोनों किशोर सर्विस रोड पर खड़े ट्रक में बाइक समेत जा घुसे। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों किशोरों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। जानकारी के अनुसार, फरह थाना क्षेत्र के गांव कुरकंदा निवासी सूरज (17) पुत्र नरेंद्र और अंशू (17) पुत्र रामलाल शनिवार शाम करीब 6 बजे बाइक से बरारी की ओर से अपने गांव लौट रहे थे।

आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरारी कट के समीप सर्विस रोड पर पहुंचते ही उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

सूचना पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों घायलों को उनके परिजन उपचार के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सर्वोदय अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दो किशोरों की मौत की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई। वहीं, गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर रिफाइनरी थाना प्रभारी अजय कौशल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों किशोरों के शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस को तहरीर मिलने का इंतजार है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।