मथुरा में पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर:प्रशांत कपिल पर्यटन थाना प्रभारी बने, कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
जिले की कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने देर रात करीब 12:30 बजे पुलिस विभाग में फेरबदल किया। आदेश के तहत कई पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।
हाईवे थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कपिल को वृंदावन पर्यटन थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक अरविंद कुमार को हाईवे थाने की जिम्मेदारी दी गई है। कई निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले जारी आदेश के अनुसार पर्यटन थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह को प्रभारी लोक शिकायत प्रकोष्ठ बनाया गया है।
वहीं, लोक शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार को कोतवाली थाने में अतिरिक्त निरीक्षक अपराध द्वितीय की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह को थाना हाईवे का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है।
दो मुख्य आरक्षियों का भी स्थानांतरण फेरबदल में मुख्य आरक्षी जिनेन्द्र कुमार को थाना वृंदावन से केजेएस भेजा गया है। मुख्य आरक्षी सतेन्द्र दुबे का थाना हाईवे से केजेएस स्थानांतरण किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस विभाग के इस फेरबदल को जिले की कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।
📡 स्रोत: NewsData.io