राजनीति

मऊ RTO ऑफिस में AAP ने भ्रष्टाचार के खिलाफ ज्ञापन:जिला अध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने अनियमित वसूली और बिचौलियों की भूमिका की जांच मांगी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मऊ RTO ऑफिस में AAP ने भ्रष्टाचार के खिलाफ ज्ञापन:जिला अध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने अनियमित वसूली और बिचौलियों की भूमिका की जांच मांगी

मऊ में आम आदमी पार्टी (AAP) ने परिवहन कार्यालय में कथित भ्रष्टाचार, अनियमित वसूली और बिचौलियों की भूमिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी ने सोमवार दोपहर करीब 2 बजे आरटीओ कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। इसमें पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और व्यवस्था में सुधार की मांग की गई। AAP जिलाध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्य विक्रम जीत सिंह ने एक उदाहरण दिया।

उन्होंने बताया कि एक वाहन के मामले में 2,302 रुपये जमा होने के बाद 30,402 रुपये की देय राशि दिखाई दे रही है। यह कई सवाल खड़े करता है। सिंह ने कहा कि अगर यह राशि नियमों के तहत बढ़ी है, तो वाहन मालिक को टैक्स, पेनल्टी, विलंब शुल्क और अन्य शुल्कों का पूरा विवरण नियम के अनुसार उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

विक्रम जीत सिंह ने साफ किया कि पार्टी की यह लड़ाई सिर्फ एक वाहन के मामले तक सीमित नहीं है। इस मामले को उदाहरण बनाकर परिवहन विभाग में बताई जा रही अनियमितताओं और कथित भ्रष्टाचार की जांच की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरी व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए, जिसमें आम नागरिक को अपने वाहन से संबंधित सभी शुल्कों की जानकारी ऑनलाइन आसानी से मिल सके।

AAP जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि आम आदमी को अपना काम कराने के लिए बिचौलियों पर निर्भर नहीं होना चाहिए। ऑनलाइन व्यवस्था को इतना पारदर्शी बनाया जाए कि वाहन मालिक खुद टैक्स, पेनल्टी और अन्य शुल्कों की जानकारी ले सके। इससे किसी भी तरह की गलत वसूली की गुंजाइश नहीं रहेगी। उन्होंने परिवहन कार्यालय में बिचौलियों की कथित भूमिका और अधिकारियों-कर्मचारियों की संभावित मिलीभगत से जुड़ी शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग की।

साथ ही, सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों से संबंधित शिकायतों या सूचनाओं की भी तथ्यात्मक जांच कराने की मांग उठाई गई। सिंह ने चेतावनी दी कि अगर परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर प्रभावी सुधार नहीं हुआ, तो आम आदमी पार्टी जनहित में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को आगे बढ़ाएगी।

उन्होंने जोर दिया कि जनता के काम में पारदर्शिता जरूरी है और बिचौलियों के प्रभाव को खत्म किया जाना चाहिए। इस कार्यक्रम में अवधेश मौर्य, अरमान खान, दीपु सिंह, हेमंत सिंह, संजय राजभर सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।