अपराध

मऊ स्टेशन पर ई-रिक्शा चालक को पीटने का आरोप:सड़क पर उतरे साथी, पार्किंग कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप; घायल वाराणसी रेफर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मऊ स्टेशन पर ई-रिक्शा चालक को पीटने का आरोप:सड़क पर उतरे साथी, पार्किंग कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप; घायल वाराणसी रेफर

मऊ में रेलवे स्टेशन की पार्किंग में ई-रिक्शा चालक की पिटाई के आरोप के बाद शनिवार को विवाद बढ़ गया। नाराज ई-रिक्शा चालकों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और पार्किंग कर्मचारियों की मनमानी के खिलाफ हंगामा किया। बड़ी संख्या में चालक मौके पर जुट गए और सड़क जाम कर कार्रवाई की मांग करने लगे।

घटना शनिवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। ई-रिक्शा चालक सोनू कुमार रेलवे स्टेशन के पास मौजूद था। इसी दौरान उसका पार्किंग कर्मचारियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कर्मचारियों ने सोनू को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बना लिया।

बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद अन्य ई-रिक्शा चालकों में नाराजगी फैल गई। दोपहर में जुटे चालक, सड़क पर लगाया जाम दोपहर करीब 1 बजे बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालक रेलवे स्टेशन के पास पहुंच गए। उन्होंने पार्किंग कर्मचारियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया।

चालकों का आरोप है कि पार्किंग कर्मचारी आए दिन ई-रिक्शा चालकों से बदसलूकी करते हैं। उनका कहना है कि सोनू के साथ हुई मारपीट कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी कई चालकों के साथ मारपीट की जा चुकी है। चालकों ने पार्किंग व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि कर्मचारियों की कथित मनमानी से चालक परेशान हैं।

उन्होंने प्रशासन और रेलवे अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। घायल सोनू वाराणसी रेफर, हड़ताल की चेतावनी ई-रिक्शा चालकों के मुताबिक, मारपीट में सोनू कुमार गंभीर रूप से घायल हुआ है। डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया है।

चालकों ने चेतावनी दी कि यदि पार्किंग कर्मचारियों की मनमानी और मारपीट पर रोक नहीं लगाई गई तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। उन्होंने रेलवे और जिला प्रशासन से पार्किंग व्यवस्था में सुधार के साथ चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। घटना के बाद रेलवे स्टेशन के आसपास काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

ई-रिक्शा चालक के साथ हुए संघर्ष से यह स्पष्ट होता है कि हिंसा कभी समाधान नहीं होती। जब भी किसी असमझी या अनुचित व्यवहार का सामना हो, तो शांतिपूर्ण संवाद और कानूनी मार्ग अपनाना चाहिए। समाज को चाहिए कि आपसी सम्मान और सहानुभूति को बढ़ावा दें, ताकि सभी की गरिमा बनी रहे। पीड़ित के प्रति सहानुभूति रखते हुए, हमें न्याय और शांति की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।