देश

मऊगंज- जनकल्याणकारी योजनाओं से संवर रहा सुखदेव सिंह का जीवन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मऊगंज- जनकल्याणकारी योजनाओं से संवर रहा सुखदेव सिंह का जीवन

शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के साथ उनके जीवन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसका उदाहरण ग्राम पिपराही निवासी सुखदेव सिंह, पिता स्व. हरिमगत सिंह हैं, जिन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है। सुखदेव सिंह को आयुष्मान कार्ड, बीपीएल राशन कार्ड के माध्यम से खाद्यान्न, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड तथा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है।

इन योजनाओं से उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा, खाद्यान्न उपलब्धता, कृषि कार्यों में सहायता और पक्के आवास जैसी सुविधाएं प्राप्त हुई हैं। शासकीय योजनाओं से लाभान्वित होकर सुखदेव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।