मऊगंज में नकली पटवारी ने शिक्षक से 9500 रुपए छीने:प्रणाम कर बोला- मैं पटवारी हूं, फिर बुलेट लेकर भागा; हेलमेट के कारण नहीं दिखा चेहरा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →मऊगंज के वार्ड-8 में गुरुवार दोपहर बुलेट सवार एक व्यक्ति ने खुद को पटवारी बताकर निजी स्कूल के शिक्षक से 9500 रुपए छीन लिए। आरोपी ने पहले शिक्षक को प्रणाम किया और बातचीत के दौरान उनके पास रखे रुपए ले लिए। इसके बाद वह बुलेट से फरार हो गया। पीड़ित शिक्षक देवेंद्रमणि द्विवेदी लौर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के रहने वाले हैं और मऊगंज के मां गायत्री पब्लिक स्कूल में पढ़ाते हैं।
पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे शिक्षक देवेंद्रमणि द्विवेदी ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद वे घर लौट रहे थे। करीब 3:30 बजे वार्ड-8 में राजभान कुशवाहा की दुकान के पास बुलेट सवार व्यक्ति ने उनका रास्ता रोक लिया।
आरोपी ने उन्हें प्रणाम किया और खुद को पटवारी बताया। बातचीत के दौरान उसने शिक्षक के पास रखे 9500 रुपए छीन लिए और तुरंत बुलेट से वहां से निकल गया। काले कपड़े और हेलमेट में था आरोपी शिक्षक के अनुसार आरोपी ने काले रंग के कपड़े पहने थे और हेलमेट लगाया हुआ था। हेलमेट की वजह से उसका चेहरा साफ दिखाई नहीं दे सका।
पुलिस आरोपी के हुलिए और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है। पहले भी पटवारी बनकर ठगी की शिकायतें मऊगंज में इससे पहले भी बुलेट सवार व्यक्ति द्वारा खुद को पटवारी बताकर लोगों को निशाना बनाने की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। पुलिस ने इन घटनाओं के बाद लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी थी।
हालांकि, ताजा घटना में पकड़े गए आरोपी का पहले सामने आए मामलों से संबंध है या नहीं, इसकी पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आरोपी की पहचान और पुराने मामलों से उसके संबंध की स्थिति साफ होगी।
📡 स्रोत: NewsData.io