मऊगंज- उन्नत उद्यानिकी तकनीकों से सफलता की नई इबारत लिख रहे किसान जसवंत पटेल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उद्यानिकी से उद्यमिता अभियान के तहत नईगढ़ी विकासखंड के सेवानिवृत्त सैनिक एवं प्रगतिशील किसान जसवंत पटेल आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती को लाभकारी बनाने की दिशा में उल्लेखनीय प्रयास कर रहे हैं।
श्री पटेल पिछले तीन वर्षों से उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में अपनी तीन एकड़ भूमि पर तरबूज की समुराई एवं खरबूज की कजरी-786 किस्म का उत्पादन कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने शुगरफ्री ब्लैक पोटेटो का उत्पादन कर क्षेत्र में नवाचार किया है। वे प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत ड्रिप इरिगेशन, मल्चिंग, वर्मी कम्पोस्ट, उन्नत बीज एवं जैविक खाद का उपयोग कर रहे हैं।
एकीकृत कृषि प्रणाली के अंतर्गत मछली पालन भी कर रहे हैं। श्री पटेल ने अपनी सफलता में ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी राजपति वर्मा के तकनीकी मार्गदर्शन एवं उद्यानिकी विभाग के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। आधुनिक तकनीकों के प्रति उनकी रुचि और नवाचार क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।