अपराध

मौसम में बदलाव और त्योहारों को देखते हुए चिकित्सा व्यवस्थाओं का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मौसम में बदलाव और त्योहारों को देखते हुए चिकित्सा व्यवस्थाओं का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण

भोपाल आने वाले त्योहारों और मौसम में परिवर्तन को देखते हुए अस्पतालों में पर्याप्त चिकित्सा व्यवस्थाओं के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. मनीष शर्मा ने जयप्रकाश जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में आईसीयू,अस्थि रोग, आकस्मिक चिकित्सा इकाई, जनरल ओपीडी, मेडिसिन,शिशु रोग विभाग, श्वसन रोग विभाग की सेवाओं को देखकर सिविल सर्जन को समुचित निर्देश दिए गए।

डॉ. शर्मा ने जयप्रकाश जिला चिकित्सालय में बनाए हुए बर्न वार्ड का मुआयना किया। दीपावली को देखते हुए अस्पताल में 5 बिस्तरों का वार्ड बनाया गया है। जो कि विशेष रूप से पटाखों से जलने की दुर्घटनाओं के इलाज के लिए बनाया गया है। सीएमएचओ ने निरीक्षण के दौरान सांस से जुड़ी बीमारियों एवं समस्याओं के लिए ऑक्सीजन सिस्टम, नेबुलाइजर, वेंटिलेटर की क्रियाशीलता एवं दवाइयों की उपलब्धता की जांच की।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि शीतकाल एवं अत्यधिक आतिशबाजी से प्रदूषण बढ़ने की संभावना रहती है, इसको देखते हुए अस्पतालों में सभी आवश्यक तैयारियां को सुनिश्चित किए जाने के संबंध में कहा गया है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।