अपराध

मौसम में सुधार के बाद चारधाम यात्रा पुन: सुचारू

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मौसम में सुधार के बाद चारधाम यात्रा पुन: सुचारू

28 सितम्बर 2026, देहरादून: उत्तराखंड में मौसम में सुधार के बाद आज चारधाम यात्रा पुनः सुचारू कर दी गई है। आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने बताया कि संबंधित जिलाधिकारियों को यात्रा संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

मौसम पूर्वानुमान और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए 26 सितंबर की दोपहर से 27 सितंबर तक चारधाम यात्रा स्थगित की गई थी।

शासन ने संबंधित जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों की स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार यात्रा संचालन का निर्णय लेने को कहा है। मार्ग अवरुद्ध होने या अत्यधिक बारिश और खराब मौसम की स्थिति में यात्रा को अस्थायी रूप से रोका जा सकता है।

उधर, केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग पर चीरवासा के पास मरम्मत और मार्ग को मजबूत करने का काम जारी है। भारी बारिश के कारण गौरीकुंड से करीब ढाई किलोमीटर ऊपर चीरवासा के पास पैदल मार्ग मलबा और पत्थर आने से क्षतिग्रस्त हुआ है। फिलहाल इस क्षेत्र में आवाजाही पूरी तरह बंद है।

मार्ग सुचारू होने के बाद पहले केदारनाथ धाम से लौट रहे यात्रियों को सुरक्षित पार कराया जाएगा। इसके बाद आज की पैदल यात्रा शुरू करने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। हालांकि, केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा के माध्यम से यात्रा सुचारू रूप से संचालित हो रही है।

प्रशासन ने यात्रियों से मौसम की जानकारी लेने और स्थानीय प्रशासन तथा पुलिस के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

मौसम के सुधार से चारधाम यात्रा फिर से सुचारू हुई, परंतु इससे हमें यह याद दिलाता है कि प्राकृतिक आपदाओं या किसी भी अनपेक्षित परिस्थिति में सरकार और समाज को मिलकर सुरक्षित समाधान ढूंढना चाहिए। जब यात्रा स्थगित हो, तो यात्रियों को वैकल्पिक योजनाओं के बारे में समय पर सूचित किया जाए, ताकि उनके मन में अनिश्चितता न रहे। इस अनुभव से सीखें कि आपसी सहयोग और पारदर्शिता से आपातकालीन स्थितियों का सामना अधिक सहजता से किया जा सकता है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।