मौसम विभाग ने पूर्वी UP में जारी किया बारिश का रेड अलर्ट

अगस्त 19, नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज पूर्वी उत्तर प्रदेश में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के ऊपर बना दबाव लगातार पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस सिस्टम के प्रभाव से आज बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश होने की आशंका है। निचले इलाकों में जलभराव और कृषि क्षेत्रों में पानी भरने के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।
प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। फोटो- प्रतीकात्मक तस्वीर