देश

मयाड़ घाटी में बाढ़ का कहर, पुल डूबा और सड़क संपर्क टूटा

लेखक: AIR Shimla अंतिम अपडेट: 19 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मयाड़ घाटी में बाढ़ का कहर, पुल डूबा और सड़क संपर्क टूटा

करपट और गवाडी नाले में अचानक बढ़ा जलस्तर; विधायक अनुराधा राणा ने दिए नुकसान के त्वरित आकलन के निर्देश अगस्त 19, लाहौल-स्पीति (हिमाचल प्रदेश): लाहौल-स्पीति की मयाड़ घाटी में करपट और चौखंग नैनगार के गवाडी नाले में कल आये अचानक बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है।

करपट नाले का जलस्तर बढ़ने से पुल पूरी तरह पानी में डूब गया और गांव को जोड़ने वाला मुख्य सड़क मार्ग कट गया। बाढ़ से कृषि योग्य भूमि और फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह है कि हादसे में सभी ग्रामीण सुरक्षित हैं। बाढ़ के कारण चौखंग नैनगार सड़क की बहाली का काम भी प्रभावित हुआ है।

प्रशासन द्वारा मार्ग खोलने का प्रयास किया गया था, लेकिन दोबारा बाढ़ आने से काम रोकना पड़ा। अब इसे फिर से दोबारा शुरू किया जाएगा। विधायक अनुराधा राणा ने प्रशासन और संबंधित विभागों को मौके का निरीक्षण कर नुकसान का त्वरित आकलन करने तथा राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। कैप्शन: जलस्तर बढ़ने के कारण डूबा हुआ पुल

A
AIR Shimla

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।