मायसा' में कैसे हुई थी रश्मिका मंदना की कास्टिंग? डायरेक्टर बोले- ''सीता रामम' में एक्ट्रेस की आंखों में गुस्सा देख...'
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
तेलुगु फिल्ममेकर रविंद्र पुल्ले अपनी अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म 'मायसा' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. फिल्म में रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगी.
हाल ही में डायरेक्टर ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म के लिए रश्मिका को कैसे कास्ट किया.
डायरेक्टर ने बताया कि 'सीता रामम' में रश्मिका के साथ काम करने का एक्सपीरियंस ही उन्हें 'मायसा' में एक्ट्रेस को कास्ट करने की वजह बना.
उन्हें लगा कि इस इंटेंस किरदार के लिए रश्मिका मंदाना बिल्कुल सही रहेंगी.
'मायसा' में ऐसे हुई रश्मिका मंदाना की कास्टिंग
बता दें, रविंद्र पुल्ले ने 'सीता रामम' में फर्स्ट असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था.
इसके अलावा उन्होंने फिल्म के कुछ सीन्स के लिए एडिशनल डायलॉग राइटर और सेकंड यूनिट डायरेक्टर की जिम्मेदारी भी संभाली थी.
उन्होंने रश्मिका के कुछ सीन्स शूट किए थे, इसी दौरान दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई.
वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बताया कि फिल्म के दौरान एक खास पल ऐसा आया, जिसने उन्हें यकीन दिलाया कि रश्मिका 'मायसा' का किरदार निभा सकती हैं.
रविंद्र पुल्ले ने बताया कि उन्हें रश्मिका की आंखें काफी पसंद हैं. उन्होंने कहा, 'मैं उनकी आंखों से प्यार करता हूं.
एक सीन के दौरान मैंने उनकी आंखों में गुस्सा देखा और उसी वक्त मुझे लगा कि मुझे अपनी 'मायसा' मिल गई है.'
'मायसा' के लिए इटली-थाईलैंड में ट्रेनिंग
रविंद्र पुल्ले ने बताया कि उन्होंने रश्मिका से पहले ही कह दिया था कि एक दिन वो उनकी फिल्म की हीरोइन बनेंगी.
डायरेक्टर के स्क्रिप्ट सुनाने के बाद रश्मिका ने इस किरदार के लिए हामी भर दी.
उन्होंने कहा, 'उस दिन मैंने रश्मिका से कहा था कि एक दिन तुम मेरी हीरोइन बनोगी.
बाद में जब मैंने उन्हें स्क्रिप्ट सुनाई तो उन्हें कहानी बहुत पसंद आई.
उन्होंने एक्शन सीन्स के लिए इटली और थाईलैंड में ट्रेनिंग भी ली, जहां उन्होंने अलग-अलग पॉश्चर और किकिंग सीखी. उन्होंने इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है और अपना 1000 परसेंट दिया है.'
<block
📡 स्रोत: ABP Live Film