मयूर हॉस्पिटल के इमरान अहमद ने मास्टर्स हॉकी कप में लिया हिस्सा, डायरेक्टर फजल रहमान ने बढ़ाया उत्साह
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल। नई दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम में 2 से 5 सितंबर तक आयोजित मास्टर्स हॉकी कप 2026 में भोपाल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अशोका गार्डन स्थित मयूर हॉस्पिटल के इमरान अहमद ने भी हिस्सा लिया।
उनकी इस खेल सहभागिता पर मयूर हॉस्पिटल के डायरेक्टर फजल रहमान ने उनका उत्साह बढ़ाते हुए शुभकामनाएं दीं और खेल के क्षेत्र में आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। मास्टर्स हॉकी कप में भोपाल की 50+ आयु वर्ग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। भोपाल ने चंडीगढ़ को 2-0 से हराया।
टीम की ओर से खालिद यार नईम ने पहला गोल किया, जबकि फैजान उल्हाक ने दूसरा निर्णायक गोल दागा। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अमजद खान के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं 40+ आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले में गुजरात ने MTFC भोपाल को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
गुजरात की ओर से ओसाफ ने पहला गोल किया, जिसके जवाब में भोपाल के रईस अहमद ने शानदार फील्ड गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। हाफ टाइम तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। दूसरे हाफ में शादाब खान और ओसाफ ने एक-एक गोल कर गुजरात की जीत सुनिश्चित कर दी।
भोपाल की दोनों टीमों में अनुभवी और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें अमजद खान, अल्ताफुर रहमान और हसरत कुरैशी जैसे खिलाड़ी शामिल रहे। टूर्नामेंट का आयोजन एडवेंचर एंड मास्टर स्पोर्ट्स फेडरेशन (AMSF) ने हॉकी लवर्स एंड सपोर्टर्स के सहयोग से किया।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
मयूर हॉस्पिटल के इमरान अहमद ने मास्टर्स हॉकी कप 2026 में हिस्सा लिया, जहाँ भोपाल के खिलाड़ी और अन्य प्रतिभागी शानदार प्रदर्शन कर रहे थे। यह विषय हॉकी के क्षेत्र में स्वास्थ्य संस्थानों की सक्रिय भागीदारी और खेल के प्रति समाजिक जागरूकता को दर्शाता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि अस्पतालों के कर्मचारी भी खेल में हिस्सा लेकर स्वास्थ्य व टीम भावना को बढ़ावा देते हैं, जिससे रोगियों और कर्मचारियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और प्रेरणा उत्पन्न होती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि