राजनीति

आज होगा MDA कर्मचारी संगठन का चुनाव:121 वोटर्स करेंगे वोटिंग, दो पैनल आमने-सामने

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
आज होगा MDA कर्मचारी संगठन का चुनाव:121 वोटर्स करेंगे वोटिंग, दो पैनल आमने-सामने

मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) कर्मचारी संगठन का वार्षिक चुनाव आज होगा। चुनाव में कुल 121 कर्मचारी वोटर हैं। अध्यक्ष पद समेत अलग-अलग पदों पर दो पैनल आमने-सामने हैं। इसके साथ ही कुछ पदों पर निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे हैं। मतदान के बाद आज ही मतगणना होगी और संगठन को नया नेतृत्व मिलेगा।

वोटिंग सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी और इसके बाद 3 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। दोनों पैनलों के प्रत्याशी अपने-अपने चुनाव चिन्ह के साथ मैदान में हैं। सचिन शर्मा के पैनल का चुनाव चिन्ह स्कूटर, जबकि विपिन शर्मा के पैनल का चुनाव चिन्ह कार है। निर्दलीय प्रत्याशियों में ओमपाल सिंह का चुनाव चिन्ह बस और रामनिवास का चुनाव चिन्ह अनार है।

इन पदों पर मुकाबला अध्यक्ष पद पर सचिन शर्मा, विपिन शर्मा और निर्दलीय ओमपाल सिंह के बीच मुकाबला है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनुश्री श्रीवास्तव और मयंक तोमर, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर शिवदयाल और दयाशंकर दुबे आमने-सामने हैं। महामंत्री पद पर अमित चौहान और ताराचंद के साथ निर्दलीय रामनिवास मैदान में हैं।

संगठन मंत्री पद पर रोहित कुमार और पीयूष शर्मा, कार्यालय मंत्री पर अनुभव पटेल और चेतन लखेड़ा, जबकि प्रचार मंत्री पद पर नितिन कुमार और राजेश उप्पल के बीच मुकाबला है। संयुक्त मंत्री पद पर राजेंद्र सिंह, अभय कौशिक और महेश मड़तो प्रत्याशी हैं। कोषाध्यक्ष पद पर आयुष सिंह चुनाव लड़ रहे हैं।

आज मतदान के बाद मतगणना होगी और इसी के साथ साफ हो जाएगा कि 121 कर्मचारियों का समर्थन किसे मिला और मेडा कर्मचारी संगठन की नई कार्यकारिणी कौन संभालेगी। मतदान के दौरान आई-कार्ड जरूरी होगा। मोबाइल फोन और पेन मतदान स्थल के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस को पत्र भेजा गया है।

मतदान खत्म होने के करीब एक घंटे बाद मतगणना शुरू होगी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।