मेडिकल जांच के बाद इमरान खान फिर अडियाला जेल भेजे गए, इलाज को लेकर सरकार और वकीलों में टकराव

रिपोर्ट के अनुसार, इमरान के अस्पताल पहुंचने के बाद अस्पताल की कई लाइटें बंद कर दी गईं। स्टाफ के मोबाइल फोन भी जमा करा लिए गए। अस्पताल के बाहर मौजूद मीडिया कर्मियों को भी वहां से हटाया गया। मेडिकल जांच पूरी होने के बाद डॉक्टरों की सलाह पर इमरान को अस्पताल में भर्ती करने के बजाय वापस जेल भेज दिया गया।
📡 स्रोत: NewsData.io