राज्य

मेडिकल कॉलेज में डेढ़ महीने बाद भी शुरू नहीं हुई अल्ट्रासाउंड और सिटी स्क्रीन सुविधा, मरीजों को परेशानी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मेडिकल कॉलेज में डेढ़ महीने बाद भी शुरू नहीं हुई अल्ट्रासाउंड और सिटी स्क्रीन सुविधा, मरीजों को परेशानी

अगस्त 14, शिमला (हिमाचल प्रदेश): सिरमौर जिला के सबसे ब ड़े संस्थान डॉ. वाई. एस. परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन सुविधा डेढ़ महीने बीत जाने के बावजूद भी शुरू नहीं हुई है जिससे यहां रोजाना पहुंचने वाले मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मेडिकल कॉलेज नाहन में 31 जुलाई से अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन सेवाएं बंद पड़ी हुई है जिसके चलते यहां पहुंचने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मेडिकल कॉलेज में रोजाना जिला के दूर दराज इलाकों से लोग इलाज करवाने के लिए पहुंचते हैं मगर यहां अल्ट्रासाउंड और सिटी स्कैन सेवाएं न होने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है। लोगों को इन दिनों निजी अस्पतालों से यह सेवाएं लेनी पड़ रही है जिसके लिए भारी भरकम राशि खर्च करनी पड़ रही है। वहीं मेडिकल कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि इस बारे में सरकार व विभाग की उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है और जल्द समाधान की उम्मीद है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।