मेघालय में यूडीपी के 8 विधायक BJP में शामिल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 23, नई दिल्ली: मेघालय की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के 12 में से 8 विधायक आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इसके साथ ही मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत 10 विधायकों की हो गई है और वह नेशनल पीपल्स पार्टी (एनपीपी) के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।
दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, भाजपा सांसद संबित पात्रा, मेघालय भाजपा अध्यक्ष और राज्य प्रभारी अनिल एंटनी की मौजूदगी में सभी आठ विधायकों ने आधिकारिक तौर पर पार्टी का दामन थामा। भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में लखमेन रिम्बुई, पियस मारवेन, खलीहियात से विधायक किर्मेन श्यल्ला, मायरालबोर्न सिएम, मैथ्यू कुर्बाह, ओलन सिंह सुइन, बालाजीद कुपर सिनरेम और सिनशर लिंगदोह थबाह शामिल हैं।