राजनीति

महंगाई को लेकर खरगे का PM मोदी पर हमला, 'अच्छे दिन की उम्मीद में जनता ने 12 साल गंवाए'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
महंगाई को लेकर खरगे का PM मोदी पर हमला, 'अच्छे दिन की उम्मीद में जनता ने 12 साल गंवाए'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए विवादित बयान से शुरू हुए विवाद के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक बार फिर से पीएम मोदी पर निशाना साधा है.

उन्होंने मोदी सरकार पर महंगाई के मुद्दे को लेकर लोगों के जीवन जीने के अधिकार को भी खत्म करने का आरोप लगाया है.

उन्होंने कहा कि त्योहारों के बीच कमरतोड़ महंगाई, कमाई की एक-एक पाई निगल रही है.

उन्होंने कहा कि वोट के अधिकार को छीनने पर उतारू मोदी सरकार अब लोगों के जीवन जीने के अधिकार को भी खत्म करना चाहती है.

इस संबंध में उन्होंने बुधवार (28 अक्टूबर, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा किया. अपने पोस्ट में खरगे ने मोदी सरकार पर महंगाई को लेकर निशाना साधा है.

बीजेपी पर मल्लिकार्जुन खरगे का तीखी हमला

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, आंकड़े सच्चाई बताते हैं कि खाद्य महंगाई - 2.13% से 7.74% पहुंची. घरेलू कर्ज तिगुनी रफ्तार से 36.7% बढ़ गया.

घरेलू वित्तीय बचत 4 प्रतिशत घट गया है.

खुदरा महंगाई में 5.54% की बढ़ोत्तरी हुई और थोक महंगाई में 11.39% का इजाफा हुआ है.

वोट के अधिकार को छीनने पर उतारू मोदी सरकार अब जीवन जीने के अधिकार को भी खत्म करना चाहती है। त्योहारों के बीच कमरतोड़ महँगाई, कमाई की एक-एक पाई निगल रही है। आँकड़े सच्चाई बताते हैं ♨️ खाद्य महँगाई: 2.13% से 7.74% पहुँची ♨️ घरेलू कर्ज़: 36.7% बढ़ा, तिगुनी रफ़्तार ♨️ घरेलू वित्तीय बचत: 4% घटी ♨️ खुदरा महँगाई: 5.54% ♨️ थोक महँगाई: 11.39% सत्ता में रहकर आज धरने पर बैठी भाजपा और मोदी जी को बेतुकी भाषणबाज़ी से कभी समय मिले तो 2014 से पहले बहुत हुई महँगाई की मार वाला भाजपा विज्ञापन भी दोबारा देख लें !

अच्छे दिन की उम्मीद में जनता ने 12 साल गँवा दिए हैं।

Mallikarjun Kharge (@kharge) October 28, 2026

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।