खेल

मेजर ध्यानचंद को किया नमन:राष्ट्रीय खेल दिवस पर अलीगढ़ में निकली साइकिल रैली, 50 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 31 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मेजर ध्यानचंद को किया नमन:राष्ट्रीय खेल दिवस पर अलीगढ़ में निकली साइकिल रैली, 50 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को अलीगढ़ में खिलाड़ियों और साइकिल प्रेमियों ने खेल भावना का संदेश दिया। मैरिस रोड स्थित धरमपुर कोर्टयार्ड से अलीगढ़ जिला साइक्लिंग एसोसिएशन की ओर से साइकिल रैली निकाली गई।

रैली में शहर के करीब 50 खिलाड़ियों, साइकिल प्रेमियों के साथ एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक विवेक बंसल ने भी हिस्सा लिया। रैली का शुभारंभ विवेक बंसल ने हरी झंडी दिखाकर किया। इससे पहले उन्होंने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

उन्होंने खेल जगत में मेजर ध्यानचंद के योगदान को याद करते हुए खिलाड़ियों को खेलों के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। इन रास्तों से होकर गुजरी रैली साइकिल रैली मैरिस रोड स्थित धरमपुर कोर्टयार्ड से शुरू हुई।

इसके बाद रैली अब्दुल्ला रोड, लाल डिग्गी रोड, स्टेट बैंक चौराहा, समद रोड और सेंटर प्वाइंट से होते हुए वापस धरमपुर कोर्टयार्ड पहुंची। पूरे मार्ग में खिलाड़ियों और साइकिल प्रेमियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

खेलों को बढ़ावा देने का दिया संदेश आयोजकों ने बताया कि रैली का उद्देश्य लोगों में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ फिटनेस और साइकिलिंग को बढ़ावा देना है। प्रतिभागियों ने नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में खेल, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े कई लोग मौजूद रहे।

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं रेफरी शालिनी चौहान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह, मोनिका मित्तल, स्केटिंग कोच प्रदीप रावत, परवेज दिलानी, मोहम्मद शाहिद खान, रिंकू दीक्षित, वंशिका चौहान, स्केटर मोहम्मद मुस्तफा खान और मोहम्मद यूसुफ खान सहित अन्य लोगों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।