मेरठ में 130 फीट के रावण का पुतला जलेगा:120 फीट का कुंभकरण और 110 फीट का मेघनाथ, ड्रोन-लेजर शो भी होगा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →मेरठ में इस साल भव्य रामलीला का मंचन होगा। अध्यक्ष पवन गर्ग ने बताया, 20 अक्टूबर को विजय दशमी पर 130 फीट के रावण, 120 फीट के कुंभकरण और 110 फीट के मेघनाथ के पुतलों का दहन होगा। महामंत्री गणेश अग्रवाल के अनुसार, रामलीला 9 अक्टूबर से भगवान शंकर की बारात से शुरू होगी। इसमें काली का अखाड़ा, नंदी पर शंकर जी और विभिन्न बैंड आकर्षण का केंद्र होंगे।
मंचीय लीला 10 अक्टूबर से अयोध्यापुरी भैंसाली मैदान में होगी। 12 अक्टूबर को सीता स्वयंवर और राम-जानकी विवाह का मंचन। कोषाध्यक्ष विजय गोयल ने बताया, 13 अक्टूबर को श्रीराम की बारात निकलेगी। विजय दशमी पर ड्रोन और लेजर शो से रामायण के प्रसंगों का सजीव चित्रण होगा। 21 अक्टूबर को भरत मिलाप और श्रीराम के राजतिलक के साथ लीला होगी।
जिसमें टीवी फिल्मों के कलाकार भी शामिल होंगे। बताया कि ड्रोन से हनुमान जी व युद्ध करते हुए राक्षसों को आकाश में उड़ते हुए दिखाए जाएंगे। मंचन को भव्य रूप देने के लिए करीब 150 फिट बाई 45 फिट का मंच तैयार किया जाएगा। जिसमें करीब 30 फिट ऊंचा अयोध्या रूपी महल लगेगा व उसमें 12×32 फुट एलईडी वॉल मंच के मध्य में 10× 16 फुट की 02 एलईडी वॉल साईडों में लगाई जायेगी जिस पर मंच पर दिखाये जाने वाले दृश्यों के अनुरूप दृश्यों की सजीव पृष्ठभूमि दर्शित होगी।
इस समस्त आयोजन के लिए कमेटी के अध्यक्ष पवन गर्ग व कोषाध्यक्ष विजय गोयल, महामंत्री गणेश अग्रवाल, मुख्य संरक्षक डॉ.
रामकुमार गुप्ता व डॉ. ब्रजभूषण, डॉ.
संजय जैन सीए व विजय दशमी के कार्यक्रम संयोजक अश्वनी गुप्ता व कार्यक्रम अध्यक्ष अमित अग्रवाल विधायक व वरिष्ठ संरक्षक अनिल जैन व राजीव मित्तल समेत मुख्य संयोजक विवेक रस्तोगी ओर वरूण अग्रवाल व नीरज मित्तल रहेंगे।
📡 स्रोत: NewsData.io